फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   अब धार्मिक स्थल आए चोरों के निशाने पर

अब धार्मिक स्थल आए चोरों के निशाने पर

Sat, 28 Dec 2013 05:47 AM IST
Kathua
Kathua Updated Sat, 28 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। सरकारी स्कूल में ताबड़तोड़ चोरी की वारदात के बाद चोरों ने धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बीती रात को चोरों ने शहर के वार्ड चौदह में पड़ते एक गुरुद्वारे और एक मंदिर में दानपात्र उड़ाने सहित आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। इससे इलाके में सनसनी मची हुई है। जानकारी के अनुसार बरमोरा इलाके में स्थित गुरुद्वारा परिसर का दानपात्र टूटा पाया गया। दान की राशि चोर ले उड़े। इसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह मिली। वहीं वार्ड चौदह में ही पड़ते नाग नगर स्थित निजी निवास परिसर के मंदिर से चोर सोने का टीका और चांदी का मुकुट उठाने में कामयाब रहे। शुक्रवार की सुबह चोरी की वारदातों का पता चला। पुलिस ने घटनाओं की छानबीन शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व वार्ड चौदह में ही स्थित बरमोरा सरकारी स्कूल में चोरों ने पिछले तीन सप्ताह के भीतर तीन दफा चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस वर्ष स्कूल में पांच दफा सेंध लगाई जा चुकी है। ताबड़तोड़ हो रही चोरी पुलिस के लिए रहस्य बनी हुई है। धार्मिक स्थलों में सेंध की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed