फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   अब मानू क्षेत्र में तेंदुओें का आतंक

अब मानू क्षेत्र में तेंदुओें का आतंक

Tue, 15 Jan 2013 05:31 AM IST
Kathua
Kathua Updated Tue, 15 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
महानपुर। दूर दराज के पहाड़ी क्षेत्रों की आफत अब निचले क्षेत्राें की ओर रुख कर गई है। निचले मानू क्षेत्र में आजकल तेंदुए का आतंक है। इससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। लोगों ने भय के कारण शाम को घरों से निकला बंद कर दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय सरपंच महिंद्र शर्मा, राकेश कुमार, सतपाल शर्मा, कासिम दीन आदि ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी तेंदुए ने हमला कर मानू के पास के क्षेत्र में मवेशियों को अपना ग्रास बनाया था। उन्होंने बताया कि अब तेंदुए कि आवाजाही में बढ़ोतरी हो गई है।उन्हें अब मानू-बिलावर सड़क पर देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को एक तेंदुआ बेरल के पास एक बाइक सवार के आगे कूदा। चालक व उसका साथी किसी तरह जान बचाने में सफल रहे।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि दहशत का माहौल इतना है कि लोग शाम ढलते ही घरों की ओर रुख कर देते हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द ही लोगों को इस आफत से छुटकारा दिलाने के ठोस प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed