फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   राहुल को बताएंगे जिले की समस्याएं

राहुल को बताएंगे जिले की समस्याएं

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Kathua
Kathua Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कठुआ। जिले व कठुआ की समस्याआें को कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को बताने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तैयारी कर ली है। इसके लिए दस हजार के करीब लोगों द्वारा हस्ताक्षर किए गए ज्ञापन को सैफुदीन सोज को सौंपा जाएगा। इसके बाद ज्ञापन राहुल गांधी के पास भेजा जाएगा। इसका फैसला रविवार को हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य निर्दोष शर्मा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से चल रहे हस्ताक्षर अभियान को जिले की जनता ने भरपूर समर्थन दिया है। उन्होेंने कहा कि जिले के लोगों को आ रही विभिन्न समस्याओं को ज्ञापन में लिखा गया है। ऐसे में जिले से सीधे तौर पर राहुल गांधी को यह ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले के लोगों को ईंट भट्ठा मालिकों की मनमानी से परेशान होना पड़ रहा है। वहीं सेना और पुलिस की भर्ती को भी जिले में करवाने की मांग भी की गई है। उन्होंने बताया कि केवी की इमारत, समय पर बीज और खाद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के तहत आए पैसों का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि रावी के खनन से जिले को भारी नुकसान हो रहा है, लेकिन प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस ज्ञापन को सौंपने के बाद जल्द ही इन समस्याओं के समाधान के लिए समय सीमा तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले की जनता को भी इस कार्य के लिए अपना पूर्ण समर्थन देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed