फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   टेप रिकार्डरों की आवाज से यात्री परेशान

टेप रिकार्डरों की आवाज से यात्री परेशान

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Kathua
Kathua Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिलावर। वैसे तो सरकार ने तमाम मिनी और यात्री बसों में टेप रिकार्डरों के प्रयोग पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई हुई है, ताकि इन मिनी बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। लेकिन बिलावर तहसील में चलने वाली तमाम मिनी बसों और यात्री बसों में टेप रिकार्डरों और एमपीथ्री का जमकर प्रयोग हो रहा है। यात्रियों के मना करने के बावजूद चालक ऊंची आवाज में गाने बजा कर यात्रियों को परेशान करने से बाज नहीं आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब कुछ ट्रैफिक पुलिस की नाक के नीचे हो रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय प्रेम सिंह, ज्ञानचंद, मनीराम, राकेश कुमार आदि ने बताया की इस समय तहसील के विभिन्न मार्गों पर एक सौ के करीब मिनी बसें चल रही हैं। हालांकि सरकार ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इन यात्री गाड़ियों में टेप रिकार्डर बजाना बंद है। इसके बावजूद तमाम बस आपरेटर अपनी गाड़ियों में एमपीथ्री और डीवीडी पलेयर लगवाए हुए हैं। गाड़ी चलाते वक्त चालक का एक हाथ स्टेयरिंग पर होता है, तो दूसरा एमपीथ्री पलेयर के रिमोट पर। इससे हर वक्त हादसा होने का डर बना रहता है। यात्रियों द्वारा बार बार मना करने के बावजूद गाड़ियों में गाने बजाए जाते हैं। लोगों ने बताया कि शनिवार को वे एक बीमार व्यक्ति को एक मिनी बस से अस्पताल ले जा रहे थे। लाख समझाने और मिन्नतें करने के बावजूद चालक ने टेप रिकार्डर को बंद नहीं किया न ही उसकी आवाज कम की। लोगों ने स्थानीय प्रशासन कि है कि फौरन इन गाड़ियों में बजने वाले टेप रिर्काडरों, एमपीथ्री और डीवीडी प्लेयर को जब्त करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed