फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   सूरज की त्योरियां चढ़ते ही भड़कने लगा दावानल

सूरज की त्योरियां चढ़ते ही भड़कने लगा दावानल

Tue, 22 May 2018 02:20 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
सूरज की त्योरियां चढ़ते ही भड़कने लगा दावानल
कठुआ। इस बार गर्मी का मौसम किसानों के लिए आफत बनकर आया है। पारा चढ़ते ही दावानल भड़कने लगा है, जो पलक झपकते ही किसानों की मेहनत को जलाकर राख कर देता है। जब तक आग बुझाने के लिए दमकल कर्मी मौके पर पहुंचते हैं, अक्सर तब तक सैकड़ों कनाल फसल जल कर राख हो चुकी होती है। रविवार को आग लगने के ऐसे ही दो मामलों में कठुआ और हीरानगर में लगभग 600 कनाल गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पकने के बाद सोने की तरह चमक रही गेहूं की फसल की कटाई का इंतजार करते किसानों पर यह कहर बनकर बरपा है।
विज्ञापन

हीरानगर सब डिवीजन के गांव मढीन में रविवार दोपहर लगभग 200 कनाल जमीन पर लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। उधर साथ लगते चक्क चंगी, चक्क चाढ़का, बन मनहासां में भी 200 कनाल से अधिक फसल जलकर राख हो हुई। राजबाग से सटे जखोल के नजदीक खेतों में आग लगने की सूचना के बाद कठुआ से दमकल अमला रवाना किया, जिसके पहुंचने तक लगभग 150 कनाल फसल राख हो चुकी थी। हालांकि दमकल कर्मी आग को अधिक फैलने से रोकने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

रविवार को ही कीड़ियां गंडियाल में लगभग 50 कनाल फसल आग भी भेंट चढ़ गई है। दमकल अमला रास्ता न होने की वजह से घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया है। आग लगने के कारणों का पता तो नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक खेत में आग की लपटें देखी गई । इसके बाद गांव के सभी लोग खेतों की ओर भागे और अपने तरीके से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। देखते ही देखते इसने भीषण रूप धारण कर लिया और आसपास के तमाम खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया। विभाग के कर्मचारियों ने आम लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। घंटों मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक आग अपना कहर बरपा चुकी थी। मढ़ीन में 200 कनाल जमीन पर लगी फसल को राख होने से नहीं बचाया जा सका। स्थानीय किसानों का कहना है कि राजस्व विभाग व पुलिस खेतों में लगी आग के कारणों का पता लगाए। उन्होंने यह मांग भी की किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा देने का प्रबंध सरकार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed