{"_id":"a95b80ba50cae577656253c02386d095","slug":"12-year-student-found-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 वर्षीय छात्र की संदिग्घ परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 वर्षीय छात्र की संदिग्घ परिस्थितियों में मौत
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय मार्ग स्थित शहर के बथूनी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब छठी कक्षा के एक 12 वर्षीय छात्र का शव क्षेत्र के ही एक तालाब में मिला। किसी रिश्तेदार के घर गया था, जहां से वह वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के निवासी गुरचरण सिंह का बेटा रमनदीप सिंह शनिवार को स्कूल से छुट्टी के बाद किसी रिश्तेदार के घर चला गया था। देर शाम तक भी जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन
परिवार के लोग जब उक्त रिश्तेदार के घर पूछने गए तो बताया गया कि वह वहां से घर के लिए निकल गया था। हर जगह तलाश करने पर भी जब उसकी कोई खबर नहीं मिली तो परिवार वालों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
देर शाम किसी ने शव क्षेत्र के तालाब में तैरते देखा। पुलिस ने शव को तालाब से निकाल कर पहचान करवाई तो शव उसी छात्र का निकला।
एसएचओ राजोरी चमन गोरखा के अनुसार छात्र कैसे तालाब में गिरा, इस बात का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।