फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   kashmir_srinagar_university_vishalbhardwaj_shahidkapoor_haidar

कश्मीर में ही करूंगा ‘हैदर’ का प्रीमियर: विशाल

Tue, 26 Nov 2013 12:54 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 26 Nov 2013 12:54 PM IST
विज्ञापन
kashmir_srinagar_university_vishalbhardwaj_shahidkapoor_haidar

विशाल भारद्वाज की फिल्म हैदर की शूटिंग को लेकर श्रीनगर में चल रहा विवाद सोमवार को भी जारी रहा। शूटिंग की अनुमति देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


वहीं, हंगामे के बाद मीडिया से फिल्म के निर्माता-निर्देशक विशाल भारद्वाज ने कहा कि ‘हैदर’ में कश्मीर के खिलाफ कुछ भी नहीं है। फिल्म में कश्मीर की असलियत और इसकी परेशानियों को दर्शाया गया है। अब ‘हैदर’ का प्रीमियर कश्मीर घाटी में ही करूंगा। यह मेरी तरफ से कश्मीरियों को तोहफा होगा।
विज्ञापन


‘हैदर’ की शूटिंग के खिलाफ सुबह से ही कश्मीर विवि के सैकड़ों छात्र-छात्राएं विवि परिसर में हंगामा करने लगे।

बैनर-पोस्टर लिए छात्रों ने शूटिंग तत्काल बंद कराने की मांग की। साथ ही उन अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने विवि परिसर में शूटिंग की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे की खबर पाकर बड़ी संख्या में पुलिस बल विवि पहुंच गया। इस बीच छात्रों ने विवि परिसर में तोड़फोड़ की कोशिश भी की।

गौरतलब है कि विशाल भारद्वाज शेक्सपियर के नाटक ‘हैमलेट’ पर आधारित फिल्म हैदर बना रहे हैं। इस फिल्म की कश्मीर विवि के नसीम बाग में रविवार को शूटिंग के दौरान तिरंगा फहराने के साथ ही ‘जय हिंद’ का नारा लगाने के दृश्य फिल्माए जाने थे।


इसी को लेकर विवि के छात्र भड़क गए और देश विरोधी नारे लगाने लगे। गुस्साए छात्रों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे भी लगाए थे। शूटिंग के दौरान तोड़फोड़ भी की गई। इसके बाद शूटिंग रोक दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed