फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jammu pathankot rail track closed due to interlocking working

जम्मू-पठानकोट के बीच आज नौ घंटे कोई ट्रेन नहीं

Mon, 14 Mar 2016 11:44 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/ जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/ जम्मू Updated Mon, 14 Mar 2016 11:44 AM IST
सार

  • जम्मू से पठानकोट के बीच ट्रैक के दोहरीकरण के लिए पूरे नौ घंटे नान इंटरलाकिंग का काम किया जाएगा। 
  •  कर्मचारियों ने करीब नौ घंटे तक काम करना है और इस दौरान ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी।

विज्ञापन
jammu pathankot rail track closed due to interlocking working
नान इंटरलाकिंग का काम शनिवार से शुरू किया गया

विस्तार

अगर आज दिन में जम्मू रेलवे स्टेशन से ट्रेन से सफर करने का कार्यक्रम बनाया है तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। जम्मू से पठानकोट के बीच ट्रैक के दोहरीकरण के लिए पूरे नौ घंटे नान इंटरलाकिंग का काम किया जाएगा। 

विज्ञापन


इस दौरान जम्मू से पठानकोट और पठानकोट से जम्मू के बीच किसी भी ट्रेन की आवाजाही नहीं होगी। नान इंटरलाकिंग का काम शनिवार से शुरू किया गया था। रेलवे ट्रैक पर सोमवार को सबसे लंबा ब्लाक रहेगा। 
विज्ञापन


रेलवे के कर्मचारियों ने रविवार को दूसरे दिन भी ट्रैक पर नान इंटरलाकिंग का काम किया। इसके चलते पठानकोट-उधमपुर डीएमयू रद्द रही। इसके अलावा दस से ज्यादा ट्रेनें घंटों देरी से जम्मू पहुंचीं। सीनियर डीटीएम का कहना है कि सोमवार को सबसे लंबा ब्लाक रहेगा। कर्मचारियों ने करीब नौ घंटे तक काम करना है और इस दौरान ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार से नान इंटरलाकिंग का कार्य पठानकोट-जम्मू तवी सेक्शन के बुद्धी छन्न में शुरू किया गया। इस कार्य से रविवार से ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ना शुरू हो गया है। रविवार को उधमपुर-पठानकोट डीएमयू रद्द रही। यह ट्रेन सोमवार को भी रद्द रहेगी। सोमवार को पठानकोट से जम्मू (4991) और जम्मू से पठानकोट तक चलने डीएमयू (4992) को रद्द रखा जाएगा। 

ये ट्रेनें पठानकोट से ही लौट जाएंगी

jammu pathankot rail track closed due to interlocking working
भारतीय रेल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
अहमदाबाद-जम्मू एक्सप्रेस (19223, 19224), पुरानी दिल्ली-जम्मू मेल कटड़ा एक्सप्रेस (14033, 14034) और जम्मू तवी-भठिंडा एक्सप्रेस (19225, 19226) सोमवार को केवल पठानकोट रेलवे स्टेशन तक आएगी। इसे पठानकोट स्टेशन से वापस रवाना कर दिया जाएगा। वाराणसी-जम्मू तवी बेगमपुरा एक्सप्रेस (12237, 12238) सोमवार को पठानकोट कैंट स्टेशन तक ही पहुंचेगी और पठानकोट कैंट से ही वापस होगी। 

सोमवार को नान इंटरलाकिंग का कार्य करीब नौ घंटे तक किया जाएगा। इसके चलते जम्मू-पठानकोट के बीच ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। मंगलवार से रेल सेवा सुचारु रूप से चल पड़ेगी।
-सुधीर कुमार सिंह, सीनियर डीटीएम  

लेट पहुंचने वाली ट्रेनों की सूची
ट्रेन का नाम           निर्धारित समय      लेट
शालीमार एक्सप्रेस    सुबह 5:25     1:00 घंटे
झेलम एक्सप्रेस       सुबह 10:05      1:20 घंटे
हिमगिरी एक्सप्रेस    दोपहर 12:35   3:30 घंटे
सर्वोदय एक्सप्रेस   दोपहर 2:40       2:00 घंटे
जम्मू तवी एक्सप्रेस सुबह 8:35       2:00 घंटे
मालवा एक्सप्रेस     शाम 4:10          4:00 घंटे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed