जम्मू-कश्मीर: किसानों के प्रदर्शन से रेल यातायात प्रभावित, जम्मू-कटड़ा की 16 ट्रेनें रद्द
जम्मू की नौ, कटड़ा की छह और उधमपुर की एक ट्रेन रही पूरी तरह रद्द। इसमें नौ ट्रेनें जम्मू, छह ट्रेनें श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और एक उधपमुर से चलनी थीं। ट्रेनें रद्द होने चलते यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में किसानों के प्रदर्शन के चलते रेल यातायात काफी हद तक प्रभावित रहा। जम्मू-कटड़ा-उधमपुर से संचालित होने वाली 16 ट्रेनें रद्द रहीं। इसमें नौ ट्रेनें जम्मू, छह ट्रेनें श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और एक उधपमुर से चलनी थीं। ट्रेनें रद्द होने चलते यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
जम्मू से रद्द होने वाली ट्रेनों में ट्रेन नंबर 12238 जम्मू तवी-बेगमपुरा, 12414 जम्मू तवी- अजेमर पूजा एक्सप्रेस, 12266 जम्मू तवी- दूरंतो एक्सप्रेस, 13152 जम्मू तवी- कोलकाता एक्सप्रेस, 19226 जम्मू तवी- जोधपुर,12426 जम्मू तवी- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 14646 जम्मू तवी- नई दिल्ली शालामार, 12332 जम्मू तवी- कोलकाता हिमगिरी एक्सप्रेस, 11078 जम्मू तवी- पूणे झेलम एक्सप्रेस शामिल है।
वहीं कटड़ा रेलवे स्टेशन से रद्द रहने वाली ट्रेनों में 14610 कटड़ा- ऋषिकेश हेमकुंट एक्सप्रेस, 22440 कटड़ा- नई दिल्ली वंदेभारत एक्सप्रेस, 14610, कटड़ा- ऋषिकेश हेमकुंट एक्सप्रेस, 12446 कटड़ा-नई दिल्ली उत्तर संपर्क क्रांति, 16318 कटड़ा-कन्याकुमारी हिमसागर एक्सप्रेस, 22462 कटड़ा-नई दिल्ली श्री शक्ति एक्सप्रेस, 19108 उधमपुर- भावननगर रद्द रहीं।
यह भी पढ़ें- शिक्षा: जम्मू संभाग में विंटर जोन के स्कूलों में बच्चों मिलेगी निशुल्क कोचिंग, सरकारी शिक्षक ही पढ़ाएंगे
इंटरलॉकिंग कार्य के चलते भी ट्रेनें रहेगी रद्द
अंबाला- लुधियाना रेल सेक्शन में नान इंटरलाकिंग का कार्य के चलते 22 से 26 दिसंबर तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 23- 24 दिसंबर को जम्मू मेल और 24 और 26 दिसंबर को मौर्यध्वज एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसके साथ कई ट्रेनों को आधे रास्ते तक ही चलाया जाएगा। 23 और 24 को बेगमपुुरा दुबराजपुर-राजपुरा रेलवे स्टेशन के रास्ते चलेगी।