{"_id":"62fff7d763019d12d52da937","slug":"jammu-kashmir-news-vaishno-devi-yatra-closed-for-two-hours-due-to-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu kashmir News : भारी बारिश के कारण थमी वैष्णो देवी यात्रा बहाल,श्रद्धालुओं में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu kashmir News : भारी बारिश के कारण थमी वैष्णो देवी यात्रा बहाल,श्रद्धालुओं में उत्साह
Sat, 20 Aug 2022 07:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 20 Aug 2022 07:09 AM IST
सार
Vaishno Devi Yatra : ऊपर पहाड़ों पर हो रही बारिश का पानी बहकर रास्ते पर आ गया। इसके बाद एहतिहाती कदम उठाते हुए श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोक दिया गया। हिमकोटि मार्ग पत्थर गिरने के कारण बंद है।
विज्ञापन
यात्रा बहाल...
- फोटो : एएनआई
विस्तार
मूसलाधार बारिश के कारण रोक दी गई वैष्णो देवी बहाल कर दी गई है। यात्रियों को पहले कटरा में ही रोक दिया गया था। कल मूसलाधार बारिश से शुक्रवार को वैष्णो देवी यात्रा शाम छह से 8 बजे तक बाण गंगा में ही रोकनी पड़ी। ऊपर पहाड़ों पर हो रही बारिश का पानी बहकर रास्ते पर आ गया। इसके बाद एहतिहाती कदम उठाते हुए श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोक दिया गया। दो घंटे बाद यात्रा बहाल कर दी गई। उधर, हिमकोटि मार्ग पत्थर गिरने के कारण रहा। पुराने मार्ग से ही श्रद्धालु पैदल यात्रा कर रहे हैं। इसके अलावा दिन भर हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही।
विज्ञापन
बताया जाता है कि कटड़ा में शुक्रवार को दोपहर तक बारिश नहीं हुई थी, लेकिन त्रिकुटा पर्वत पर घने बादलों के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसलिए, दिन भर कटड़ा से सांझीछत के लिए हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। दोपहर बाद बारिश हुई तो हिमकोटि मार्ग को भी बंद कर दिया गया। श्राइन बोर्ड ने शाम करीब 4 बजे हिमकोटि मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए बैटरी कार सेवा को बंद कर दिया था। इसके बाद सभी भक्तों को पुराने यात्रा मार्ग से भवन की ओर प्रस्थान करना पड़ा।
विज्ञापन
मपंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को 21325 भक्तों ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी। वहीं, शुक्रवार को शाम 7 बजे तक करीब 17000 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी भवन के लिए रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन