{"_id":"604c6593dab7e165cd22ef1a","slug":"jammu-kashmir-latest-news-in-hindi-senior-national-conference-leader-saeed-basharat-bukhari-resigned","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पार्टी से इस्तीफा देने वाले बशारत को अब्दुल्ला ने बधाई, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पार्टी से इस्तीफा देने वाले बशारत को अब्दुल्ला ने बधाई, कही ये बात
Sat, 13 Mar 2021 12:41 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:41 PM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता व पूर्व कानून मंत्री सईद बशारत बुखारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को पत्र लिखकर इस फैसले से अवगत कराया। साथ ही आग्रह किया कि इसे स्वीकार करें।
विज्ञापन
डीडीसी चुनाव के बाद बशारत ने गुपकार गठबंधन के औचित्य पर सवाल उठाया था। तभी से माना जा रहा था कि वे पार्टी से किनारा कर सकते हैं। चर्चा है कि वे अपनी नई पारी की शुरुआत अल्ताफ बुखारी की अपनी पार्टी से कर सकते हैं।
विज्ञापन
उधर, उमर अब्दुल्ला ने अपने ट्विटर अकाउंट से बुखारी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह जम्मू-कश्मीर के लोगों को राजनीतिक अनुभवों का लाभ देंगे। वह एक साल से अधिक समय तक नजरबंद रहे और कोविड से परेशानियां झेलीं। ज्ञात हो कि बारामुला के संग्रामा से विधायक रहे बुखारी पीडीपी में रहते हुए भाजपा-पीडीपी सरकार में कानून मंत्री थे। दिसंबर 2018 में वे पीडीपी को छोड़कर नेकां में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- प्रमोशन की खुशी में तीन कत्ल: अभी भी खौफ में हैं मासूम, साले ने खोली हत्यारे जीजा की पोल
बता दें कि बुखारी ने पार्टी के उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को एक अलग पत्र लिखकर इसका जिक्र किया और अपने संक्षिप्त कार्यकाल के दौरान उनके प्यार और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया था। पूर्व विधायक बुखारी ने नेकां के साथ दो साल, दो माह और 21 दिन के कार्यकाल को एक दिलचस्प यात्रा करार दिया है।