फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jammu kashmir in terror

नेताओं पर बड़े हमले की फिराक में हैं आतंकी

Sat, 12 Apr 2014 01:08 PM IST
Updated Sat, 12 Apr 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir in terror

मौजूदा लोकसभा चुनाव के दौरान जम्मू कश्मीर में असहज शांति का माहौल सुरक्षा एजेंसियों को परेशान किए हुए है खासकर कश्मीर घाटी में।

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया खत्म होने से पहले राजनीतिक हत्याओं के डर से चिंतित हैं। यह आशंका हाल के हफ्तों में पाकिस्तान से घुसपैठ कर आए आतंकियों की कश्मीर घाटी के विभिन्न हिस्सों में सक्रियता की खबरों ने बढ़ा दी है।

राजनीतिक हत्याओं की आशंका

jammu kashmir in terror

प्रदेश में तैनात सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हालात बहुत कठिन है क्योंकि अब यहां पर आतंकी वारदातों में स्थानीय कश्मीरी आतंकी शामिल नहीं हैं बल्कि पाकिस्तान से घुसपैठ कर आए आतंकवादी सक्रिय हो गए हैं, खासकर दक्षिण कश्मीर में।

दक्षिण कश्मीर में लश्कर ए ताइबा आतंकियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी और इनकी गतिविधियों अभी अदृश्य ही हैं।

ऐसी आशंका है कि ये आतंकी राजनीतिक हत्याओं को अंजाम दे सकते हैं। सुरक्षा बल सभी ऐहतियाती कदम उठा रहे हैं लेकिन परिस्थितियां सहज नहीं जान पड़ रही हैं। सबसे खराब चीज यह है कि पाकिस्तानी आतंकी अब ज्यादा सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर के पास आतंकी सक्रिय

jammu kashmir in terror

हालांकि अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों को इस बारे में कोई प्रमाणिक जानकारी नहीं है लेकिन ऐसी जानकारी है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद से संचालित आतंकी गुट हिजबुल मुजाहिदीन का नंबर दो आतंकवादी आमिर खान और उसका साथी अबू करीम अपने संपर्कों के जरिए घाटी और श्रीनगर के आसपास के इलाकों में कुछ ज्यादा ही सक्रिय है।

अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर में कुछ होने का उन्हें अंदेशा है। कश्मीर घाटी में असहज शांति है जोकि हमारे हिसाब से सही नहीं है। अधिकारी ने बताया कि दो साल पहले आतंकवादियों से मुक्त हो चुका अनंतनाग में एक बार फिर हिंसा की वारदातें हो रही हैं।

विज्ञापन

बढ़ रही आतंक की वारदातें

jammu kashmir in terror

हाल ही में शेरबाग पुलिस स्टेशन के पीएसओ की हत्या कर दी गई और उसके हथियार आतंकी अपने साथ ले गए। इसी तरह कश्मीर घाटी के जाने मोन कार्डियोलॉजिस्ट डा. जलाल और उनके दो पीएसओ की पंपोर इलाके के पास हत्या कर दी गई और हथियार लूट लिए गए।

अधिकारी ने कहा कि घाटी में नाटकीय रूप में घुसपैठ में कमी आई थी लेकिन नियंत्रण रेखा के पार से घुसपैठ बदस्तूर जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed