{"_id":"677d1cdcdd932980fd0ec939","slug":"jammu-kashmir-four-marla-land-of-pakistani-terrorist-handler-seized-in-pulwama-police-started-investigation-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: पुलवामा में पाकिस्तान के आतंकी हैंडलर की चार मर्ला जमीन जब्त, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: पुलवामा में पाकिस्तान के आतंकी हैंडलर की चार मर्ला जमीन जब्त, पुलिस ने शुरू की जांच
Tue, 07 Jan 2025 05:54 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 07 Jan 2025 05:54 PM IST
सार
जम्मू और कश्मीर पुलिस ने पुलवामा जिले के अवंतीपोरा क्षेत्र में पाकिस्तान आधारित आतंकवादी हैंडलर मुबाशिर अहमद की चार मर्ला जमीन जब्त की, जो आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा था।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : निकिता गुप्ता
विस्तार
जम्मू और कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को पुलवामा जिले के अवंतीपोरा क्षेत्र में एक कथित पाकिस्तान आधारित आतंकवादी हैंडलर की एक अचल संपत्ति जब्त की। पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी की लाखों रुपये की यह संपत्ति गुलाम नबी डार के बेटे मुबाशिर अहमद की है।
विज्ञापन
जो अवंतीपोरा में पुलिस ने त्राल के पस्तून इलाके के सैयदाबाद में स्थित एक अचल संपत्ति (चार मरला जमीन) कुर्क की है। यह कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की धारा 25 के तहत की गई। अवंतीपोरा पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान संपत्ति की पहचान एक आतंकी हैंडलर के रूप में की गई।
विज्ञापन
अवंतीपोरा पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान संपत्ति की पहचान एक आतंकी हैंडलर के रूप में की गई। उन्होंने कहा कि अहमद स्थानीय आतंकी नेटवर्क को सक्रिय करने के लिए देश में हथियार और गोला-बारूद भेजकर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने और पुनर्जीवित करने में शामिल है।
विज्ञापन