फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jammu & kashmir: congress in trouble

आखिर भारी मतदान से कांग्रेस क्यों है परेशान?

Sun, 13 Apr 2014 08:27 AM IST
Updated Sun, 13 Apr 2014 08:27 AM IST
विज्ञापन
jammu & kashmir: congress in trouble

जम्मू की पुंछ संसदीय सीट पर बृहस्पतिवार को हुए भारी मतदान ने कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन की उधमपुर सीट को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन


इस सीट से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं और कांग्रेस-एनसी गठबंधन एक बार फिर इस सीट पर जीत दर्ज करने की उम्मीद कर रही होगी।

विज्ञापन

बंपर वोटिंग से बीजेपी को फायदा?

jammu & kashmir: congress in trouble

जम्मू-पुंछ संसदीय सीट पर तीसरे चरण के मतदान के तहत 76.6 फीसदी वोटिंग हुई, जो कि पिछले चुनावों से 20.89 प्रतिशत ज्यादा है।

जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी उमंग नरूला के मुताबिक जम्मू जिले में करीब 70 फीसदी मतदान हुआ जबकि सांबा जिले में करीब 75 फीसदी वोटिंग हुई।

मुस्लिम बहुल इलाके राजौरी और पुंछ जिले के अभी अंतिम आंकड़े नहीं आए हैं। यह माना जा रहा है कि वोटिंग में हुई अचानक वृद्धि का लाभ भाजपा को मिल सकता है और इससे जम्मू क्षेत्र की अन्य क्षेत्र के परिणाम का अंदाजा लगाया जा सकता है।

ज्यादा वोटिंग कांग्रेस के लिए खराब?

jammu & kashmir: congress in trouble

राजौरी जिले के नौशेरा क्षेत्र से कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि ज्यादा वोटिंग पार्टी के लिए अच्छे संकेत नहीं है और इसका प्रभाव उधमपुर संसदीय सीट पर होने वाले चुनाव पर पड़ सकता है।

इस सीट पर 17 अप्रैल को वोटिंग होनी है। यहां से आजाद का मुकाबला भाजपा के डॉ जितेंद्र सिंह से हैं, जिन्हें राजनीति में नया माना जा रहा है। लेकिन उनकी साफ छवि उनका मजबूत पक्ष है।

कांग्रेस के मौजूदा सांसद चौधरी लाल सिंह की जगह इस बार कांग्रेस ने यहां से आजाद को उतारा है। जबकि मुफ्ती मोहम्मद सईद की पीडीपी ने यहां से अरशद मलिक को उतारा है।

विज्ञापन

बीजेपी को मिलेगा मोदी फैक्टर से फायदा?

jammu & kashmir: congress in trouble

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी घाटी में प्रचार को छोड़कर आजाद के समर्थन में उधमपुर में दौरा कर रहे हैं। जबकि अनंतनाग सीट से खुद चुनाव लड़ रहीं महबूबा मुफ्ती भी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं।

वह अरशद मलिक के समर्थन में डोडा और उधमपुर में चुनावी रैलियां कर रही हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शुक्रवार को उधमपुर में रैली को संबोधित किया। जबकि दूसरी तरफ भाजपा जम्मू क्षेत्र में नरेंद्र मोदी की दो रैलियों से काफी उत्साहित है।

चुनावी जानकारों का मानना है कि आमतौर पर अधिक मतदान हमेशा सत्तारूढ़ दल के खिलाफ जाता है और इस मामले में मोदी फैक्टर के अलावा एंटी-इनकमबेंसी का फायदा भाजपा को मिल सकता है। हालांकि आजाद ने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान राज्य में काफी काम कराए हैं, जिस वजह से वह मतदाताओं में खासे लोकप्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed