{"_id":"592f7adb4f1c1b5365bdaa7e","slug":"jammu-and-kashmir-two-terrorists-killed-in-an-encounter-in-nathi-pora-area-of-sopore","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरी कश्मीर के बारामुला के सोपोर में आतंकियों से मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरी कश्मीर के बारामुला के सोपोर में आतंकियों से मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Thu, 01 Jun 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में वीरवार सुबह एक बार फिर सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई इस मुठभेड़ के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 आतंकियों को मार गिराया गया।
विज्ञापन
सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार सेना को सोपोर के नाथीपोरा इलाके में 2 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इस सूचना के बाद सेना की राष्ट्रीय रायफल्स,जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से गहन तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
इस सर्च आपरेशन के दौरान आतंकियों की ओर से गोलीबारी शुरू की गई जिसके जवाब में सुरक्षाबलों द्वारा ताबड़तोड़ जवाबी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान 2 आतंकियों को मार गिराया गया जिनके पास से 2 एके-47 राइफलों समेत अन्य हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन