फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Now administrative secretary will listen to the problems of the public for one hour every day

जम्मू-कश्मीर: अब हर दिन एक घंटा आम जनता की समस्याएं सुनेंगे प्रशासनिक सचिव

Thu, 03 Jun 2021 06:00 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 03 Jun 2021 06:00 PM IST
सार

दोपहर 2.30 से 3.30 बजे तक व्यक्तिगत तौर, वीडियो कांफ्रेंसिंग या टेलिफोन के माध्यम से करेंगे संवाद।

 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Now administrative secretary will listen to the problems of the public for one hour every day
जम्मू-कश्मीर - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

कोरोना काल में जनता की सचिवालय में पहुंच न हो पाने के चलते सरकार ने सभी प्रशासनिक सचिवों को प्रतिदिन एक घंटा जन समस्याएं सुनने के निर्देश जारी किए हैं। दोपहर ढाई से साढ़े तीन बजे तक का समय इसके लिए निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की तरफ से बुधवार को जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि सभी प्रशासनिक सचिव अधिसूचित टेलीफोन नंबर या वीडियो कांफ्रेंसिंग अथवा व्यक्तिगत तौर पर जन समस्याओं को सुनने के लिए निर्धारित समय में कार्यालय में उपलब्ध रहें।
विज्ञापन


हालांकि, जिस दिन प्रशासनिक सचिव आधिकारिक तौर पर किसी दौरे पर होंगे उस दिन समस्याएं नहीं सुनी जाएंगी। सभी प्रशासनिक सचिव दैनिक आधार पर प्रतिनिधिमंडलों या जन प्रतिनिधियों या जनता से मिलने का समय निर्धारित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपने ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मिलना चाहते हैं या टेलीफोन या व्यक्तिगत तौर पर कार्यालय में, इसका पूरा शेड्यूल तय कर इसकी सूचना आम लोगों तक पहुंचाएं। कोरोना काल में नागरिक सचिवालय में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। ऐसे में जनता की समस्याओं की सुनवाई नहीं हो पा रही थी।


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: संघर्ष विराम पर सेना अध्यक्ष नरवणे का बयान, कश्मीरी पंडित राकेश पंडिता की हत्या समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें   

नए प्रशासनिक मुखिया के आने के बाद नई पहल
नए मुख्य सचिव डॉ. अरुण मेहता द्वारा प्रशासनिक कमान संभालने के साथ ही आम जनता से प्रशासन को जोड़ने की कवायद तेजी से शुरू हो गई है। इस संवाद प्रक्रिया को इसी का हिस्सा माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed