{"_id":"61338db5f7a9ad1c055b25c3","slug":"jammu-and-kashmir-hotel-worker-found-dead-in-rented-room-cause-of-death-not-known","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: किराये के कमरे में मृत मिला होटल कर्मी, मौत के कारणों का नहीं चल पाया पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: किराये के कमरे में मृत मिला होटल कर्मी, मौत के कारणों का नहीं चल पाया पता
Sat, 04 Sep 2021 08:46 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 04 Sep 2021 08:46 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के प्रेम नगर की घटना जिसमें एक होटल कर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितयों में मिला। पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी भेजा गया शव, जांच जारी।
विज्ञापन
मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के रेजिडेंसी रोड स्थित एक होटल कर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेम नगर स्थित उसके किराये के कमरे से मिला। बताया जा रहा है कि कमरे में उसके दो अन्य साथी भी रहते हैं। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सतीश कुमार मुगल मैदान (किश्तवाड़) का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार कमरे से एक दवा की शीशी भी मिली है। घटना स्थल पर फारेसिंक लैब से भी टीम पहुंची और सुबूत जुटाए गए। जानकारी के अनुसार होटल कर्मी शुक्रवार रात को ड्यूटी के बाद कमरे में लौटा था, शनिवार सुबह मृत मिला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- शिक्षक दिवस: जम्मू-कश्मीर में शिक्षकों के पांच हजार पद खाली, स्कूलों पर दिख रहा असर
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू भेज दिया है। सिटी पुलिस थाने के एसएचओ दीपक कटोच ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मरने वाले सतीश के सथ कमरे में रहने वाले दो अन्य साथियों से पूछताछ की जा रही है।