फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jammu and kashmir govt imposes spending curbs, restricts official events Srinagar

'न हो फिजूलखर्ची, न हों बेवजह आयोजन': जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ जरूरी काम पर ही होंगे खर्च

Sat, 23 May 2026 05:26 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 23 May 2026 05:26 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर सरकार ने वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए सरकारी खर्चों पर सख्त नियंत्रण लागू किया ह जिसके तहत विदेशी यात्रा, नए वाहन, पदों के सृजन और बड़े आयोजनों पर रोक लगाई गई है।

विज्ञापन
jammu and kashmir govt imposes spending curbs, restricts official events Srinagar
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू-कश्मीर सरकार ने वित्तीय अनुशासन को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर खर्च नियंत्रण उपाय लागू किए हैं। इसके तहत सरकारी कार्यक्रमों, विदेशी यात्राओं, नए वाहनों की खरीद, नई पदों के सृजन और कार्यालय किराए पर लेने जैसी गतिविधियों पर कड़ी पाबंदियां लगा दी गई हैं।

विज्ञापन


वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश में सभी विभागों को तुरंत प्रभाव से इन नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने कहा है कि सम्मेलन, सेमिनार, कार्यशालाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम बेहद जरूरी होने पर ही आयोजित किए जाएं और जहां संभव हो वहां वर्चुअल माध्यम का उपयोग किया जाए। निजी होटलों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


सरकारी भवनों और उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नई गाड़ियों की खरीद पर भी रोक लगाई गई है और केवल अत्यावश्यक मामलों में ही वित्त विभाग की मंजूरी से अनुमति दी जाएगी। आदेश में विदेशी यात्राओं पर भी सख्त प्रतिबंध लगाया गया है और सभी बैठकों व समीक्षा कार्यों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को प्राथमिकता देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, सरकारी कार्यालयों में अनावश्यक बिजली, वाहन और ईंधन उपयोग को कम करने, डिजिटल प्रणाली अपनाने और कागजी कामकाज घटाने पर जोर दिया गया है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि नए पद नहीं बनाए जाएंगे और खाली पदों को भी समीक्षा के बाद ही भरा जाएगा। सरकार ने यह कदम प्रशासनिक खर्च कम करने और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed