फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir Development: 6000 km of roads will be pothole free, 8000 km will be covered by talkol

जम्मू-कश्मीर विकास: 6000 किमी सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त, 8000 किमी पर बिछेगा तालकोल

Wed, 07 Jul 2021 01:01 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 07 Jul 2021 01:01 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि पुलों की सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट पर काम करें। साथ ही तत्काल मरम्मत वाले पुलों पर काम किया जाए।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Development: 6000 km of roads will be pothole free, 8000 km will be covered by talkol
टूटी हुई सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी, आरएंडबी) विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष में जम्मू-कश्मीर में 6000 किलोमीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। इसी साल 8000 किलोमीटर सड़कों पर तालकोल बिछाया जाएगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर आरएंडबी विभाग के कामकाज की समीक्षा की।

विज्ञापन


एलजी ने उच्चाधिकारियों को जम्मू-कश्मीर के पुलों की सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट पर काम करते हुए तत्काल मरम्मत वाले पुलों पर प्राथमिकता पर काम करने को कहा है। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2020-21 में पिछले पांच वर्ष की 1450 किमी की तुलना में 3167 किमी सड़क का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन


इस साल पीएमजीएसवाई में 191 क्षेत्रों को जोड़ने वाली 4200 सड़क संपर्क, 237 सुस्त परियोजनाएं और 74 स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा परियोजनाएं इस साल पूरी होंगी। विभाग जम्मू-कश्मीर में 41584 किमी सड़क संपर्क और 1343 पुलों के रखरखाव को देख रहा है। उपराज्यपाल ने कहा कि विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में अंतर यूटी सड़क नेटवर्क को मजबूत और विस्तारित करने के लिए ठोस प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में निवेश के लिए सामने आ रही कई बड़ी कंपनियां, नई औद्योगिक संपदाओं का होगा विस्तार

कार्य प्रगति पर नजर रखने के लिए फील्ड अधिकारी जमीनी स्तर पर दौरे बढ़ाकर बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता और निरंतर निगरानी को सुनिश्चित बनाएं। उपराज्यपाल ने स्कूलों और कॉलेजों पर परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने को कहा। उपराज्यपाल को वन मंजूरी की स्थिति, स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे, ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना की स्थिति और जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्ग के बारे में अवगत कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed