फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Cruise will run in Jhelum river will take tourists in an area of 10 km from Zero Bridge to Chhatbal

जम्मू-कश्मीर: झेलम नदी में चलेगी क्रूज, जीरो ब्रिज से छत्ताबल तक 10 किमी के क्षेत्र में पर्यटकों को घुमाएगी

Tue, 01 Feb 2022 12:01 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 01 Feb 2022 12:01 AM IST
सार

कश्मीर घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई प्रयास कर रही है। इस कड़ी में अब झेलम नदी पर क्रूज सेवा को शुरू किया जा रहा है। झेलम नदी में क्रूज सेवा शुरू होने से पर्यटकों को श्रीनगर शहर की विरासत देखने का भी अनुभव मिलेगा।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Cruise will run in Jhelum river will take tourists in an area of 10 km from Zero Bridge to Chhatbal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश सरकार कश्मीर में पर्यटकों के लिए झेलम नदी में क्रूज सेवा शुरू करने जा रही है। यह क्रूज जीरो ब्रिज से छत्ताबल तक 10 किमी के क्षेत्र में चलेगी। इस सुविधा को श्रीनगर स्मार्ट सिटी के तहत शुरू किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक सेवा प्रदाताओं से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

विज्ञापन


कश्मीर घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई प्रयास कर रही है। इस कड़ी में अब झेलम नदी पर क्रूज सेवा को शुरू किया जा रहा है। झेलम नदी में क्रूज सेवा शुरू होने से पर्यटकों को श्रीनगर शहर की विरासत देखने का भी अनुभव मिलेगा। ये पहली बार होगा जब श्रीनगर शहर में इस तरह की सुविधा को शुरू किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने के साथ-साथ पर्यटन मानचित्र पर कश्मीर को नई पहचान मिलेगी।

विज्ञापन

निविदाएं की गई हैं आमंत्रित

श्रीनगर स्मार्ट सिटी ने क्रूज सुविधा को शुरू करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं और सेवा प्रदाताओं से 25 फरवरी तक बोली लगाने को कहा है। इसके बाद कंपनी का चयन किया जाएगा और श्रीनगर में इस सुविधा को शुरू किया जाएगा। श्रीनगर स्मार्ट सिटी के सीईओ अतहर आमिर खान ने बताया कि झेलम नदी में 10 किलोमीटर तक क्रूज सुविधा को शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए सेवा प्रदाताओं से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed