{"_id":"61b372bc588846078a149cf8","slug":"jammu-and-kashmir-cold-rises-further-due-to-fall-in-mercury-minus-6-0-degree-in-gulmarg","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पारा गिरने से और बढ़ी ठंड, गुलमर्ग में माइनस 6.0 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पारा गिरने से और बढ़ी ठंड, गुलमर्ग में माइनस 6.0 डिग्री
Fri, 10 Dec 2021 09:01 PM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 10 Dec 2021 09:01 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में लगातार कड़ाके की ठंड बढ़ने लगी है। कश्मीर के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
विज्ञापन
जम्मू में छाई रही धुंध।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में साफ मौसम के बीच न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है। कश्मीर के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 और अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 और अधिकतम तापमान 9. 6 डिग्री चल रहा है। जम्मू में अधिकतम तापमान 23.1 और न्यूनतम 8.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कटड़ा में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री और अधिकतम 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 14 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। हालांकि न्यूनतम पारे में और गिरावट से ठंड बढ़ेगा।
विज्ञापन