फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: CBSE results released, girls dominate the topper's list

जम्मू-कश्मीर: सीबीएसई का रिजल्ट जारी, टॉपर की सूची में फिर रहा बेटियों का दबदबा

Sat, 31 Jul 2021 12:30 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 31 Jul 2021 12:30 AM IST
सार

सीबीएसई बोर्ड के 12वें के परिणाम में जोधामल, जेके पब्लिक, मॉडल अकादमी स्कूल का शानदार प्रदर्शन। सभी ने बोर्ड के फार्मूले को सराहा, कहा परीक्षा होती तो और भी अच्छा होता।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: CBSE results released, girls dominate the topper's list
CBSE 12th Result 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल परीक्षा में 99.37 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं, जो अब तक का सर्वाधिक पासिंग परसेंट रहा है। चंडीगढ़ जोन का परिणाम 99.47 फीसदी रहा है, जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भी शामिल है। 12वीं के परिणाम में जोधामल पब्लिक स्कूल, मॉडल अकादमी, जेके पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जोधामल पब्लिक स्कूल में साइंस संकाय में रूबी कोतवाल ने 98.3 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर तैयारी थी। बोर्ड का फार्मूला काफी अच्छा रहा है। कॉमर्स संकाय में स्कूल की वेदा अग्रवाल ने 97.5 फीसदी अंक हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड का फार्मूला काफी अच्छा था। 10वीं, 11वीं के बोर्ड रिजल्ट को महत्व देना जरूरी होता है। क्योंकि 10वीं में बोर्ड होता है और 11वीं के विषय 12वीं कक्षा की तरह होते हैं। ऐसे में सभी क्लासेज को महत्व देकर परिणाम तैयार करना अच्छा था। उन्होंने कहा कि अब बीए में साइकोलॉजी से पढ़ाई करेंगी।
विज्ञापन


ह्ययूनिटी में 98.75 अंक हासिल करने वाली आरुषि वर्मा ने तीन विषयों में सौ अंक हासिल किए। कहा कि पेपर को लेकर तैयारी काफी अच्छी थी, लेकिन कोविड के कारण परीक्षा नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि फार्मूले में अगर 11वीं के अंकों को शामिल नहीं किया होता तो अच्छा रहता। अभी दिल्ली यूनिवर्सिटी में आगे की पढ़ाई करनी है। वहीं मॉडल अकादमी स्कूल से साइंस संकाय में कहकशां अनीन ने 93.4 फीसदी हंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नॉन मेडिकल संकाय में साभी शर्मा ने 93.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा होती तो और अच्छे अंक मिल सकते थे। मैंने दो महीने पहले से ही सीए की तैयारी शुरू कर दी है। कॉमर्स संकाय की चारू शर्मा ने 95.8 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई भी काफी अच्छा रही है, परीक्षा नहीं होने से नुकसान तो हुआ है, लेकिन हमारी तैयारी काफी अच्छी रही थी।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोविड नियमों पर लापरवाही पड़ सकती है भारी, सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ से तीसरी लहर का खतरा


इन विद्यार्थियों का भी शानदार प्रदर्शन  
मेडिकल संकाय में पलविशा सिंह ने 96.80 फीसदी अंक हासिल किए। उन्होंने कहा कि खुद और ऑनलाइन पढ़ाई कर अपनी तैयारियों को पुख्ता किया था। अमानियां ने 97.4, आदित्य शर्मा ने 97.2, प्रियांशी ने 97.2, महक गुप्ता और सना गुप्ता ने 97 फीसदी अंक हासिल किए। वहीं मॉडल अकादमी की पूर्वी डोगरा को 90.6 और नंदिनी शर्मा को 90 फीसदी अंक मिले। नीलोफर अख्तर ने 93, शौयब अख्तर ने 92.8 फीसदी अंक लिए है। अंकुश स्वरूप ने 96.4 फीसदी, मानिक गुप्ता ने 94, मुस्कान डोगरा ने 94.8 फीसदी अंक हासिल किए। वहीं जोधामल की हरमनप्रीत कौर ने 98 फीसदी, अनंदय हांडा ने 97.5 और अमन तारिक कोहली ने 97.5 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

कॉमर्स संकाय में मितुशी शर्मा ने 97.3 फीसदी और रान्या गुप्ता ने 96.8 फीसदी अंक हासिल किए। ह्ययूनिटी विषय में नयन शर्मा ने 98 और गुनगुन आनंद ने 97.75 अंक हासिल किए। वहीं आर्मी पब्लिक स्कूल जम्मू कैंट के नॉन मेडिकल संकाय के छात्र समर्थ सिंह ने 97 फीसदी अंक हासिल किए। डीपीएस राजबाग कठुआ के शिवांश को 95 फीसदी मिले। जम्मू संस्कृति स्कूल ध्वनि ने ह्मयूनिटी में 95 फीसदी अंक हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि अब बीए करना है। ऑर्ट्स संकाय में प्रतिभा ने 95 फीसदी अंक हासिल किए है। भार्गव पब्लिक स्कूल के सनप्रीत को 94 प्रतिशत अंक मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed