फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Campaign to remove encroachment on drains started, damage may increase if there is more rain in monsoon

जम्मू-कश्मीर: नालों पर अतिक्रमण हटाने को अभियान शुरू, मानसून में ज्यादा बारिश होने पर बढ़ सकता है नुकसान

Sat, 17 Jul 2021 09:58 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 17 Jul 2021 09:58 PM IST
सार

नई बस्ती से नालों पर अतिक्रमण हटाने को अभियान शुरूआत। कार्रवाई के दौरान हंगामा, बिना नोटिस दिए तोड़ी चार दुकानें, पुलिस रही तैनात। हाल ही में हुई बारिश से नालों के कारण हुई है करोड़ों रुपये की शहर में तबाही। अतिक्रमण हटने से नाले होंगे खुले।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Campaign to remove encroachment on drains started, damage may increase if there is more rain in monsoon
अतिक्रमण हटाने (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

नालों पर से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान नगर निगम की ओर से शुरू कर दिया गया है। नई बस्ती से इसकी शुरूआत की गई है। कार्रवाई के दौरान लोगों और नगर निगम के कर्मचारियों के बीच बहस हुई मगर कार्रवाई जारी रही है। पुलिस बल तैनात रहा। जैसे ही हालात बिगड़े तो पुलिस त्वरित कार्रवाई कर माहौल को शांत करे।
विज्ञापन


शनिवार को नई बस्ती स्थित सब्जी मंडी में नगर निगम की अधिकारियों ने पुलिस सुरक्षा में अतिक्रमण हटाने पर काम शुरू किया। लोगों का तर्क रहा कि यहां पर वे तीस सालों से दुकानें कर रहे हैं। बिना नोटिस दिए है कि नगर निगम ने कार्रवाई कर दी है। यह सरासर अन्याय है। गरीब लोग कहां जाएंगे, क्या खाएंगे। नगर निगम के अनुसार यहां पर लोगों ने नाले पर पक्की दुकानें बना ली है।
विज्ञापन


नालों पर अतिक्रमण होने के कारण पूरी तरह से साफ नहीं हो रहे हैँ। बारिश होने पर जलभराव हो रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी पेश आ रही है। अतिक्रमण तमाम नालों किनारे से हटाया जाएगा और इन्हें चौड़ा किया जाएगा। इसे बारिश का पानी ओवरफलो नहीं होगा। यहां पर चार से पांच दुकानों को तोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: इस बार भी नहीं होगी मचैल यात्रा, कोरोना संक्रमण की वजह से लिया गया फैसला   

इसी दौरान लोगों ने कहा कि नगर निगम इस तरह से नहीं कर सकता है। पहले बताना होगा। नई बस्ती से ही क्यों कार्रवाई की गई। अन्य जगहों में क्यों नहीं। अगर अन्य जगहों में कार्रवाई नहीं होता है तो इसका विरोध किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यहां पर दुुकानें बनाने के बाद किराये पर दे दी थी। इस बार भी बरसात में सतवारी और नई बस्ती इलाका जलमग्न हा गया था।

इन नलों पर से भी हटाया जाएगा अतिक्रमण
इसी तरह अब नानक नगर, कालिका कालोनी, बस स्टैंड, शिव नगर और अन्य बड़े नालों किनारे हुआ अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए टीमाें का गठन कर दिया गया है। अब रोस्टर के हिसाब से अतिक्रमण हटाने पर काम चलाया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।

मौसम खराब हआ तो फिर हो सकता शहर जलमग्न
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में मौसम खराब रह सकता है। भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में फिर से शहर के जलमग्न होने की संभावना बन रही है। इससे पहले ही नगर निगम ने अब अतिक्रमण को हटाने पर काम शुरू कर दिया है। नालों किनारे रहने वाले लोग सहम गए हैं।

अतिक्रमण हटाने पर काम शुरू हो गया है। नाले के ऊपर दुकानें बनाई गई थी। इन्हें अब हटा दिया गया है। नाले को  चौड़ा किया जाएगा। बरसात में नाले ने भंयकर तबाही की थी।- राजेश गुप्ता, मुख्य इनफोरसमेंट अधिकारी, नगर निगम जम्मू

अतिक्रमण शहर से हटाया जाएगा। लोगों को नुकसान सहन नहीं करने दिया जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा। - चंद्र मोहन गुप्ता, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed