{"_id":"6112b0778ebc3e798b66468c","slug":"jammu-and-kashmir-15-filed-nominations-for-jammu-bar-association-elections-last-date-till-august-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जम्मू बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 15 ने भरा नामांकन, 10 अगस्त तक अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जम्मू बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 15 ने भरा नामांकन, 10 अगस्त तक अंतिम तिथि
Tue, 10 Aug 2021 10:29 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:29 PM IST
सार
जम्मू हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में पूर्व प्रधान समेत चार वरिष्ठ वकील प्रधान पद के लिए मैदान में।
विज्ञापन
जम्मू हाईकोर्ट
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन साल बाद होने जा रहे जम्मू हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में 15 उम्मीदवारों ने प्रधान समेत अन्य पदों के लिए मंगलवार को नामांकन भरा। प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान समेत चार वरिष्ठ वकील मैदान में हैं। 10 अगस्त तक नामांकन भरने का अंतिम दिन था। 11 तारीख को अब उम्मीदवारों के नामांकन की स्क्रूटनी होगी। 13 तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन
28 अगस्त को मतदान होना है और 29 अगस्त को इसका परिणाम आएगा। प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान एमके भारद्वाज भी मैदान में हैं। चुनाव कमेटी के चेयरमैन सुरिंदर सिंह ने बताया कि नामांकन भरने की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। अब बाकी की प्रक्रिया पूरी होगी। कोरोना के चलते पिछले दो सालों से चुनाव नहीं हो सके हैं। लेकिन अब इसकी तमाम औपचरिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के लाल चौक से ग्रेनेड के साथ एक आतंकी गिरफ्तार, जांच जारी
विज्ञापन
नामांकन साफ होने के साथ ही जीतने की कवायद में उम्मीदवार जुट गए हैं। हर उम्मीदवार अपने-अपने हिसाब से जीत दर्ज करने के लिए मतदाताओं से संपर्क करने में जुट गया है। प्रधान पद की लड़ाई में दो बार के पूर्व प्रधान रह चुके एमके भारद्वाज के मैदान में उतरने से मुकाबला कड़ा हो गया है।
प्रधान पद : रंजीत सिंह जमवाल, निर्मल कोतवाल, अशोक शर्मा, एमके भारद्वाज
उप प्रधान : मोहिंदर पाल, पीएस पवार, गुरजीत सिंह वजीर, रोहित वर्मा
महा सचिव : हिमांशु शर्मा, सुरजीत सिंह अंडोत्रा, अमित गुप्ता
संयुक्त सचिव : अतुल रैना, आदात्यि शर्मा
कैशियर : साहिल शर्मा अमरदीप सिंह