{"_id":"60e13a821ccc25099f0cebfa","slug":"j-k-s-udhampur-district-topper-mandeep-singh-in-jkbose-10th-exam-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: विषम परिस्थितियों में मनदीप ने रचा इतिहास, दसवीं की परीक्षा में हासिल किए 98.6 फीसदी अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: विषम परिस्थितियों में मनदीप ने रचा इतिहास, दसवीं की परीक्षा में हासिल किए 98.6 फीसदी अंक
Sun, 04 Jul 2021 10:05 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:05 AM IST
सार
उधमपुर निवासी छात्र मनदीप सिंह ने राज्य बोर्ड परीक्षा में दसवीं में 98.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
मनदीप सिंह
- फोटो : ANI
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में उधमपुर निवासी छात्र मनदीप सिंह ने राज्य बोर्ड परीक्षा में दसवीं में 98.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वह जिला टॉपर हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान, मेरे भाई ने पढ़ाई में मेरी मदद की। अपने गांव अमरोह में अपर्याप्त बिजली आपूर्ति और अन्य चुनौतियों के बावजूद मैं पढ़ाई करने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
मनदीप सिंह ने कहा कि 10 वीं के बाद मैं एनईईटी की परीक्षा पास करना चाहता हूं और डॉक्टर बनना चाहता हूं। मैं सरकार से गरीब छात्रों का समर्थन करने और उनके सपनों को साकार करने में उनकी मदद करने का अनुरोध करता हूं। मनदीप ने कहा कि पढ़ाई के अलावा मैं अपने खेतों में भी काम करता हूं और घर के कामों में अपने माता-पिता की मदद करता हूं। मनदीप की इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही गांव के लोग भी काफी खुश हैं।
विज्ञापन
Surpassing ordeals, Mandeep Singh from J&K's Udhampur tops the district with 98.6% in State Board. "During the lockdown, my brother helped me in my studies. Despite inadequate power supply & other facilities in my village Amroh, I managed to study," he says pic.twitter.com/d44ncCYtos
— ANI (@ANI) July 4, 2021
विज्ञापन