{"_id":"5833be2e4f1c1b9f71b39e0b","slug":"j-k-encounter-between-security-forces-and-terrorists-underway-in-bandipora-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के बांदीपोरा में मारे गए आतंकियों से मिले 2000 के नए नोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के बांदीपोरा में मारे गए आतंकियों से मिले 2000 के नए नोट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
आतंकियों से बरामद करेंसी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में सेना ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज करते हुए मंगलवार सुबह दो आतंकियों को ढेर कर दिया। इलाके में आतंकियों की तलाश के लिए अभी भी सर्च अभियान जारी है। वहीं आतंकियों के पास से दो हजार के नए नोट मिलने से हड़कंप मच गया है।.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हजन इलाके के बिनिखान गांव में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना सेना को मिली। जिस पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
इसी दौरान वहां छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सेना के जवानों के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

Two terrorists gunned down by Army in Bandipora(J&K), combing operation underway (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/uAywMeNzCN
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) November 22, 2016
आतंकियों से हथियार बरामद
Encounter
- फोटो : PTI
इस दौरान सेना की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी ढेर हो गए। इलाके में एक दो आतंकियों के और छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षाबलों द्वारा पूरे इलाके की कड़ी घेरबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
स्थानीय लोग मुठभेड़ में खलल न डाल सकें इसके लिए सीआरपीएफ की टुकड़ी को भी मौके पर भेजा गया है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। मारे गए आतंकी किस ग्रुप के हैं इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। आतंकियों के पास से दो राइफलें बरामद की गई हैं।
गौरतलब है कि नंवबर के पहले हफ्ते में सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में एक आतंकी को ढेर कर दिया था। इस दौरान मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हुआ था।