फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   J&K: Delegation of Panchayat Conference met LG, demanding security for Panchayati representatives

जम्मू-कश्मीर: एलजी से मिला पंचायत कांफ्रेंस का प्रतिनिधिमंडल, पंचायती नुमाइंदों को सुरक्षा देने की मांग

Thu, 15 Jul 2021 09:18 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 15 Jul 2021 09:18 PM IST
सार

पंचायत स्तर पर एलजी से दौरा करने की मांग।

विज्ञापन
J&K: Delegation of Panchayat Conference met LG, demanding security for Panchayati representatives
एलजी मनोज सिन्हा (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एलजी मनोज सिन्हा से वीरवार को ऑल जम्मू-कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर एलजी से पंचायत स्तर पर दौरे करने का आग्रह करने की मांग की। संगठन के संभागीय अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि जिला विकास परिषद सदस्यों, ब्लॉक विकास परिषद के अध्यक्षों के काम करने के तौर तरीकों को स्पष्ट किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


इसके अलावा सुंदरबनी में हाल ही में हुई आतंकी घटनाओं को देखते हुए पंचायती नुमाइंदों को पर्याप्त सुरक्षा कवर मुहैया करवाने व राजोरी और पुंछ जिलों में पर्यटन के विकास पर जोर दिया। शर्मा ने कहा कि राजोरी और पुंछ जिलों में पर्यटन को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इसके अलावा बॉर्डर टूरिज्म को भी बढ़ावा देने की मांग की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर: जम्मूवासियों को मिलेगा रोपवे का तोहफा, प्रदेश में तीस साल बाद ऐसे किसी रोपवे का हुआ निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन


एलजी ने आश्वासन दिया कि वह अगले सप्ताह से पुंछ जिले से पंचायत स्तर पर दौरा शुरू करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में जमीनी स्तर पर हो रहे विकास कार्यों की वह स्वयं समीक्षा करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में सुरेंद्र कुमार, बृजेश्वर, सुरजीत, मोहन सिंह, सुशील, गुरनाम सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed