{"_id":"572060324f1c1bfb4ca91eb1","slug":"indian-prisoner-harassed-brutally-in-pakistan-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की जेलों में भारतीय कैदियों को पागल कर दिया जाता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान की जेलों में भारतीय कैदियों को पागल कर दिया जाता है
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की जेलों में दस वर्ष की सजा काटकर आए बुजुर्ग जगन्नाथ उर्फ जग्गू का कहना है कि जिस समय वह कोट लखपत जेल में बंद था तब सरबजीत भी वहां पर था और इकट्ठे ही थे। तब भी कई भारतीय बंदी तड़प-तड़प कर मरते हुए देखे थे जिनके बार में उन्हें पता नहीं।
विज्ञापन
जगन्नाथ ने बताया कि पाकिस्तान जेलों में बंद भारतीय बंदी गुप्त जेलों में रखा जाता है यहां पर सूरज की रोशनी भी नहीं होती। उसने पाकिस्तान की सिसालकोट, गुजरावाला, कराची, पिंडी, लाहौर, चक्क लाले आदि में सजा काटी हैं यहां पर बंद भारतीय कैदियाें को देखा था।
विज्ञापन
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में जासूसी का मामला होने पर बेकूसर होने पर वापिस भारत में भेजा गया था। वहां ंपर मीरां साहिब का एक युवक तिलक राज भी जासूसी के मामले में बंद था जिसका नाम वहां अब मोहम्मद यूसुफ के तौर पर रखा गया था और उम्रकैद की सजा काट रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान की जेलो में बंद भारतीय कैदियाें को रेडक्रास की और न तो स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाती है और काम करने पर वेेतन का प्रबंध भी नहीं। दूसरे देशो के बंद कैदियों को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जाती है।