{"_id":"1b70d4ae-d429-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"ias-officer-and-her-wife-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में आईएएस अफसर और पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में आईएएस अफसर और पत्नी की मौत
जम्मू/ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2013 06:30 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के लेह से लगभग 40 किलोमीटर दूर एक एसयूवी गहरी खाई में गिरने से मध्य प्रदेश के आईएएस अफसर और उनकी पत्नी सहित चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
वाहन में सवार आईजी विजिलेंस और उनकी पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मध्य प्रदेश के कमिश्नर सेक्रेटरी धरम राव अन्य लोगों के साथ एसयूवी में लद्दाख क्षेत्र के नोबरा घाटी के टूर पर थे।
विज्ञापन
जब वे लेह की ओर जा रहे थे तो सुबह लगभग साढ़े नौ बजे खारदुंगला के पास अचानक एसयूवी अनियंत्रित हो गई और सीधे 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी।
दुर्घटना में धरम राव, उनकी पत्नी विद्या राव, ड्राइवर हिमत (निवासी लद्दाख) और एक अन्य महिला कुमान की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन सवार लोगों को खाई से निकाला।
आईजी विजिलेंस भोपाल अशोक अवस्थी, उनकी पत्नी सहित तीन लोगों को खाई से घायल अवस्था में बाहर निकाला गया और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन