फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   hundreds public schools buildings uselees after a year in j&K

J&K सरकार के अच्छे कदम से भी हो गया करोड़ों का नुकसान

Wed, 20 Apr 2016 01:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 20 Apr 2016 01:45 PM IST
विज्ञापन
hundreds public schools buildings uselees after a year in j&K
- फोटो : concept photo

सरकारी स्कूलों के विलय के बाद सैकड़ों इमारतें करीब एक वर्ष से बेकार पड़ी हैं। शिक्षा विभाग ने इन इमारतों के इस्तेमाल को लेकर योजनाएं तैयार करने की कोशिश बहुत कीं, लेकिन बात नहीं बनीं। वहीं इस्तेमाल नहीं किए जाने के कारण इमारतों की हालत दिन-प्रति-दिन खस्ता होती जा रही हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि इसको लेकर जल्द कोई कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन


2015 में भाजपा-पीडीपी ने सरकार बनाते ही शिक्षा विभाग में अहम निर्णय लिए थे। इनमें से एक 20 से कम विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों को दूसरे स्कूल में विलय करने का निर्णय लिया था। सरकार के इस निर्णय से पूरे जम्मू संभाग में 2000 से ज्यादा स्कूलों का विलय दूसरे स्कूलों में हुआ था। 
विज्ञापन


जम्मू जिले में सबसे ज्यादा 310 स्कूलों का विलय दूसरे सरकारी स्कूलों में किया गया था। विलय के बाद स्कूलों की इमारतें खाली हो गई थीं। इन इमारतों में साक्षर भारत मिशन की कक्षाएं चलाने को लेकर शिक्षा विभाग ने विचार शुरू किया था, तो वहीं शिक्षा मंत्री ने बेरोजगार युवाओं के कोचिंग सेंटर चलाने के लिए योजना तैयार करना शुरू की थीं, लेकिन एक वर्ष से इसको लेकर केवल चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन बन कुछ नहीं पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इमारतें एक वर्ष से बेकार पड़ी हैं। कुछ इमारतों की हालत खराब होने लगी है, जिसको लेकर अब शिक्षा विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ने लगी हैं। चीफ एजूकेशन आफिसर जेके सूदन ने बताया कि इन इमारतों के इस्तेमाल को लेकर शिक्षा विभाग गंभीरता के साथ विचार कर रहा है। जल्द इन इमारतों को किसी न किसी तरह से शिक्षा विभाग इस्तेमाल करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed