{"_id":"56e8286b4f1c1b87108b4c0f","slug":"highway-open-for-7-houres","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत में 17 से फिर बिगड़ेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में 17 से फिर बिगड़ेगा मौसम
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 15 Mar 2016 08:51 PM IST
सार
- जम्मू और कश्मीर संभाग के अधिकांश हिस्सों में भारी बर्फबारी और बारिश की आशंका
- न्यूनतम माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ गुलमर्ग सबसे सर्द रहा
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाईवे
- फोटो : FILE
विस्तार
रियासत में मंगलवार को मौसम साफ रहने के बावजूद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को सात घंटे ही खोला जा सका। रामबन-बनिहाल के बीच कई जगहों पर पहाड़ों से पत्थर गिरने और भूस्खलन से हाईवे को सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक खोला गया। राज्य में आगामी 17 मार्च से मौसम फिर बिगड़ेगा। जिसका असर बीस मार्च तक रहेगा।
विज्ञापन
इस दौरान जम्मू और कश्मीर संभाग के अधिकांश हिस्सों में भारी बर्फबारी और बारिश की आशंका है। अगले चौबीस घंटों में मौसम साफ रहेगा। इस बीच न्यूनतम माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ गुलमर्ग सबसे सर्द रहा।
विज्ञापन
रामबन और बनिहाल के बीच कई जगह पत्थरों के गिरने और भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह से बहाल नहीं किया जा सका है। बुधवार मौसम साफ रहने की सूरत में सुबह छह बजे हाईवे खोला जाएगा। बारिश और बर्फबारी से राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात का पारा सामान्य से नीचे चल रहा है।
विज्ञापन
श्रीनगर में मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 13.9, श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में एक डिग्री अधिक 12.0, गुलमर्ग में 0.8, लेह में 10.6 व न्यूनतम माइनस 2.3, कारगिल में दिन का पारा 10.2 और न्यूनतम माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से एक डिग्री कम 25.2, श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दो डिग्री कम 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।