{"_id":"a156d6226ca6eff9314698357d0b5154","slug":"good-news-for-domestic-tourists-visiting-leh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख जाना है? तो पहले ये खबर पढ़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख जाना है? तो पहले ये खबर पढ़िये
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 15 May 2014 07:52 PM IST
विज्ञापन
लद्दाख आने वाले देश के पर्यटकों के लिए खुशखबरी। अब देश के नागरिकों के लिए उनका पहचान पत्र ही इन लाइन परमिट का काम करेगा। इस संबंध में लेह प्रशासन ने सभी जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
हालांकि विदेशी पर्यटकों को पहले की तरह ही जिला मजिस्ट्रेट से इन लाइन परमिट हासिल करना होगा।
लेह प्रशासन की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार देश के नागरिक उक्त इलाकों का भ्रमण अपने पहचान प्रमाण पत्र जैसे पासपोर्ट, चुनाव कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंट या पैन कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं।
विज्ञापन
लेह प्रशासन के इस पहल के चलते देश के उन नागरिकों को आसानी होगी, जो लद्दाख के दूरदराज इलाकों को देखना चाहते हैं। प्रशासन की इस पहल से लद्दाख आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
गर्मियों में खासतौर पर लद्दाख आने वाले पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है और विदेशी भी काफी संख्या में होते हैं। पिछले साल 1.37 लाख पर्यटकों ने लद्दाख का दौरा किया था।