फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   girl set herself on fire

बचा ना सका प्रेमी, लड़की ने खुद को लगा ली आग

Sat, 21 Sep 2013 12:02 PM IST
अमर उजाला जम्मू
अमर उजाला जम्मू Updated Sat, 21 Sep 2013 12:02 PM IST
विज्ञापन
girl set herself on fire

स्थान: विधानसभा और सचिवालय के पास स्थित जनाना पार्क। समय: शुक्रवार सुबह 11.15 बजे। आग की लपटों में घिरी एक युवती चीखते हुए भाग रही थी और बुरी तरह छटपटा रही थी।

विज्ञापन


एक युवक उसे बचाने और आग बचाने की कोशिश कर रहा था। कुछ ही देर में पार्क की महिला कर्मचारी भी मदद को पहुंच गईं। फिर पुलिस भी आ गई।

आग की लपटों पर काबू कर बुरी तरह से जली युवती (जो कि परेड कालेज में ग्रेजुएशन फाइनल की छात्रा है) को जब जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया तब तक वह 80 प्रतिशत जल चुकी थी। खबर लिखे जाने तक उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस मामला प्रेम प्रसंग का बता रही है। पुलिस के मुताबिक छात्रा कालेज से निकलकर पार्क पहुंची थी। वह यूनीफार्म में थी। वहीं एक युवक जो उसका कथित प्रेमी बताया जा रहा है भी पहुंचा। पार्क के अंदर एक पेड़ के नीचे दोनों में जोर-जोर से बहस हो रही थी। पार्क में मौजूद महिला कर्मचारी यह देखकर उनके पास जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच, लड़की ने सोडे की बोतल में लाए केरोसिन को बेग से निकाला और अपने ऊपर छिड़क लिया। फिर बैग से ही माचिस निकाल कर आग खुद को आग लगाने लगी। लड़के ने तीन-चार तीलियों को बुझा दिया। लेकिन एक तीली से लड़की के सूट में आग पकड़ ली। आग की लपटों से घिरी छात्रा ने पार्क के अंदर ही भागना शुरू कर दिया।

चौकीदार के कमरे के सामने वह बेहोश होकर गिर गई। पार्क के अंदर मौजूद महिला कर्मचारियों ने लड़की पर कंबल डाल कर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान लड़के की भी दोनों बाजू झुलस गईं। पुलिस के अनुसार घटनाक्रम से ऐसा लगता है कि लड़की घर से ही आग लगाने की तैयारी करके आई थी।

लड़के को प्राथमिक उपचार के बाद पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उसकी बाइक भी सीज कर ली गई है। लड़की के बयान दर्ज होने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा। लड़का गुढ़ा बख्शीनगर और लड़की रेजीडेंसी रोड की रहने वाली है।

भीड़ से लग गया जाम
लड़की के आग लगने के बाद चिल्लाकर भागने का मंजर देखकर वहां मौजूद लोग सकते में आ गए। फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। डोगरा हाल से गुजर रहे लोग भी पार्क के अंदर पहुंच गए।

क्षेत्र में जाम लग गया और कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर एसएचओ महेश शर्मा पहुंचे। घायलों को अस्पताल शिफ्ट करने के बाद पार्क में मौजूद कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। क्राइम टीम ने घटनास्थल के फोटो भी खिंचे।

बोतल, माचिस, चुन्नी और चप्पल जब्त
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक लैब की टीम ने लड़की की चुन्नी के जले टुकड़े, सोडे की वह बोतल जिसमें केरोसिन लाया गया था, माचिस और चार माचिस की जली तीलियों को जब्त किया गया। इसके अलावा आग के कारण जलकर गिर रहे कपड़े और चुन्नी के टुकड़ों और लड़की की चप्पल को भी जब्त किया गया।


माचिस की तीली, जले हुए टुकड़े, केरोसिन वाली बोतल को फॉरेंसिक लैब की टीम अपने साथ ले गई। जबकि चप्पल, बेग, चुन्नी, मोबाइल बैटरी को पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed