{"_id":"5395976b0d7d551d4bf54f7f51e0159b","slug":"fresh-snowfall-closes-highway-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, शीत लहर का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, शीत लहर का प्रकोप
अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 11 Jan 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर हुए ताजा हिमपात ने कश्मीर को एक सफेद चादर में ढांप दिया है। मैदानी इलाकों के तापमान में कुछ बढ़ोतरी के बावजूद शीत लहर का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को दिन भर मैदानी इलाकों में हल्का तथा पर्वतों पर भारी हिमपात होता रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने दो दिन मौसम साफ होने की संभावना व्यक्त की है। श्रीनगर तथा अन्य मैदानी इलाकों में सुबह ताजा हिमपात हुआ, जिसका जनजीवन पर सीधा असर देखने को मिला। शाम को इसमें कमी आई, लेकिन पर्वतों पर खूब बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि बर्फबारी और बारिश के कारण रात के तापमान में गिरावट रही। श्रीनगर में वीरवार को तापमान माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग में रात का तापमान माइनस 10.8, जबकि पहलगाम में माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
लद्दाख जिले के लेह तथा कारगिल जिलों में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। लेह जिला माइनस 17.2 डिग्री के साथ राज्य का सबसे सर्द इलाका रहा। कारगिल में पारा माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मैदानी इलाकों के अलावा गुलमर्ग पहलगाम, सोनामर्ग तथा जवाहर सुरंग के दोनों ओर दिन भर बर्फबारी हुई। गुलमर्ग में दो फुट और पहलगाम एक फुट बर्फ जमी हुई है। काजीगुंड में भी हिमपात हुआ है।
बर्फबारी के बावजूद जम्मू से श्रीनगर की ओर रवाना हुए वाहन शुक्रवार देर शाम श्रीनगर पहुंच गए। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जवाहर सुरंग के आसपास हो रही बर्फबारी दोपहर बाद अचानक तेज हो गई, जिससे कुछ समय के लिए परिचालन रोक दिया गया था। उन्होंने बताया कि स्नोकटर बर्फ को लगातार हटा रहे हैं।