फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Former minister Sham Lal Sharma filed nomination again after ten years

J&K Election: सोने ने चमकाई किस्मत, पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा की संपत्ति छह करोड़ बढ़ी; पत्नी की दुगनी हुई

Tue, 10 Sep 2024 11:50 AM IST
अनुज कुमार अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू
अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 10 Sep 2024 11:50 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का नामांकन शुरू हो चुका है। पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने नामांकन किया है। जिसमें दस वर्ष में 41 लाख का सोना 1.20 करोड़ पहुंच गया गया है।

विज्ञापन
Former minister Sham Lal Sharma filed nomination again after ten years
पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने किया नामांकन - फोटो : FB/Sham Lal Sharma

विस्तार

विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के नामांकन शुरू हो चुके हैं। इस क्रम में पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने दस वर्ष बाद फिर नामांकन किया है। पिछले चुनाव में वे हार गए थे। हालांकि बेशक पिछले चुनाव में उनकी किस्मत नहीं चमकी। लेकिन बीते दस वर्ष में सोने के उछले दामों ने शाम लाल की किस्मत जरूर चमका दी। जिनकी पत्नी के पास मौजूद सोने के दाम लगभग तीन गुणा बढ़ गए। यहीं नहीं, दस वर्ष में शाम लाल की पत्नी की कमाई भी दुगनी हो गई। जबकि शाम लाल की कमाई में भी करीब 6 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाम लाल शर्मा के नामांकन करते समय जमा कराए हलफनामे में इसकी जानकारी दी गई है। हलफनामे में जानकारी दी गई है कि मौजूदा समय में शाम लाल की पत्नी के पास 172 तोला सोना है। जिसकी कीमत 1 करोड़ 20 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। वर्ष 2014 में शाम लाल की पत्नी के पास 160 तोला सोना था, जिसकी कीमत करीब 41 लाख बताई गई थी। वर्ष 2014 में सोने का दाम प्रति तोला 28 हजार रुपये था जोकि मौजूदा समय में 70 हजार प्रति तोला से ऊपर का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम की निजी संपत्ति भी करोड़ों में बढ़ी
वर्ष 2014 में शाम लाल शर्मा के पास करीब 9 करोड़ रुपये की संपत्ति थी और देनदारी करीब सबा करोड़ रुपये की थी। मौजूदा समय में शाम लाल की संपत्ति करीब 15 करोड़ रुपये है और देनदारी करीब सबा करोड़ रुपये की है। पत्नी के पास करीब सबा दो करोड़ रुपये की संपत्ति है।

विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी की पत्नी के पास 17 करोड़ की संपत्ति
करोड़पति प्रत्याशियों में भाजपा के एक और नेता शामिल हैं। जम्मू पश्चिम से भाजपा के अरविंद गुप्ता ने नामांकन किया। अरविंद गुप्ता की पत्नी पूनम गुप्ता ने रिजर्व उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा। नामांकन में जमा कराए हलफनामे में अरविंद भी करोड़पति हैं। जिनकी पत्नी उनके 17 गुणा अधिक संपत्ति रखती है। जानकारी के अनुसार अरविंद गुप्ता के पास नकदी और अन्य संपत्ति मिलकार करीब 1.1 करोड़ हैं। जबकि उनकी पत्नी के पास 17.3 करोड़ रुपये की संपत्ति है। जबकि 84 लाख का सोना और 90 हजार की चांदी पत्नी के पास और 17 लाख का सोना अरविंद के पास है।

डीपीएपी प्रत्याशी भी करोड़पति
जम्मू उत्तर से डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के प्रत्याशी महेश्वर सिंह मन्हास ने नामांकन भरा है। इनके हलफनामे में भी जानकारी है कि वे करोड़पति हैं। मन्हास के पास अपनी करीब 1.35 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जबकि पत्नी के नाम 80 लाख की संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed