{"_id":"615d51328ebc3e0b35691682","slug":"former-minister-sadotra-video-released-to-tarnish-the-image-on-social-media-raised-demand-for-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री सडोत्रा: सोशल मीडिया पर छवि धूमिल करने को जारी किया वीडियो, जांच की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री सडोत्रा: सोशल मीडिया पर छवि धूमिल करने को जारी किया वीडियो, जांच की उठाई मांग
Wed, 06 Oct 2021 01:03 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:03 PM IST
सार
बता दे कि वीडियो पोस्ट में उन्हें भाजपा प्रधान के साथ दिखाया गया है। पत्र में उन्होंने कहा है कि वे नेशनल कांफ्रेंस से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। अब भी वे पार्टी के प्राथमिक सदस्य हैं।
विज्ञापन
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेकां के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता अजय कुमार सडोत्रा ने सोशल मीडिया में उनकी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से जारी किए गए एक वीडियो पोस्ट की घटना की निंदा की है। एसपी साइबर सेल जम्मू को लिखित पत्र देकर उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुछ तत्व अपने निहित स्वार्थ हितों के लिए ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं। मेरा ऐसे वीडियो से कोई लेना देना नहीं है। इस शरारत के पीछे के असली चेहरों को लोगों के सामने लाया जाए। ज्ञात हो कि वीडियो पोस्ट में उन्हें भाजपा प्रधान के साथ दिखाया गया है। पत्र में उन्होंने कहा है कि वे नेशनल कांफ्रेंस से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। अब भी वे पार्टी के प्राथमिक सदस्य हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कश्मीरी पंडित बिंदरू की हत्या: बेटी बोली- आतंकियों हिम्मत है तो सामने आओ और मेरा सामना करो, तुम सिर्फ...
विज्ञापन
वीडियो जारी कर उनकी छवि को न केवल धूमिल करने की कोशिश की गई है, बल्कि उनके राजनीतिक करियर पर भी आघात किया गया है। आरोपी उनका जानकार नहीं है। इस वजह से मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जाए ताकि इस प्रकार की शरारत करने वाले सामने आ सकें और भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों।