फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   five lashkar-e-taiba terrorists killed in kashmir valley in 24 hours

Jammu and Kashmir Encounter : कश्मीर घाटी में 24 घंटे में पांच दहशतगर्द ढेर, लश्कर से जुड़े थे आतंकी तार

Mon, 13 Jun 2022 04:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू और कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू और कश्मीर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 13 Jun 2022 04:41 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे के भीतर सुरक्षाबलों ने तीन मुठभेड़ों में पांच आतंकवादियों को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक, ये आतंकी लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े हुए थे और इन्होंने आतंकियों ने ही पिछले दिनों तीन पुलिसकर्मियों की हत्या की थी। 

विज्ञापन
five lashkar-e-taiba terrorists killed in kashmir valley in 24 hours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर घाटी में 24 घंटे के भीतर सुरक्षाबलों ने तीन मुठभेड़ों में पांच दहशतगर्द ढेर कर दिए। लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े इन आतंकियों ने ही पिछले दिनों तीन पुलिसकर्मियों की हत्या की थी।   पुलवामा के द्रबगाम में रविवार सुबह मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए।

विज्ञापन


पुलिसकर्मी रियाज अहमद की हत्या में शामिल आतंकी जुनैद शनिवार रात मारा गया था। शनिवार को ही कुलगाम में एक और आतंकी मारा गया। रविवार शाम एक अन्य मुठभेड़ में श्रीनगर में लश्कर आतंकी आदिल पररे को ढेर कर दिया गया। आईजी विजय कुमार ने बताया, आदिल दो पुलिसकर्मी चौधरी हसन डार और सैफुल्ला कादरी की हत्या में शामिल था। 
विज्ञापन


इस साल का लगा सैकड़ा, 100 आतंकी मारे गए
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने सुरक्षा बलों को पेशेवर तरीके से और बिना किसी नुकसान के आतंकवाद विरोधी अभियान को अंजाम देने के लिए बधाई दी। उन्होंने पुलवामा में हाल ही में पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल आतंकवादियों पर नजर रखने और उन्हें बेअसर करने के लिए भी उनकी सराहना की। आईजी ने कहा कि इस साल अब तक घाटी में 100 आतंकवादी मारे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed