{"_id":"6182719e58fa0323431917ce","slug":"five-big-news-explosion-due-to-landmine-explosion-near-loc-timely-rains-and-favorable-weather-increased-saffron-production","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बड़ी खबरें: एलओसी के पास बारूदी सुरंग फटने से धमाका, समय पर बारिश और अनुकूल मौसम से बढ़ा केसर का उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बड़ी खबरें: एलओसी के पास बारूदी सुरंग फटने से धमाका, समय पर बारिश और अनुकूल मौसम से बढ़ा केसर का उत्पादन
Wed, 03 Nov 2021 04:55 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 03 Nov 2021 04:55 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में एलओसी बंदीचेचियन के पास गुरुवार को बारूदी सुरंग में धमाका हुआ जिसमें एक जवान घायल हो गया। इससे पहले नौशेरा सेक्टर के कलाल क्षेत्र में 30 अक्तूबर की शाम बारूदी सुरंग फटने से सेना के एक लेफ्टिनेंट समेत दो जवान शहीद हुए। वहीं इस साल केसर की फसल के उत्पादन में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
jammu kashmir top news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में एलओसी बंदीचेचियन के पास गुरुवार को बारूदी सुरंग में धमाका हुआ। इस धमाके में सेना का एक जवान घायल हो गया है। इससे पहले एलओसी पर नौशेरा सेक्टर के कलाल क्षेत्र में 30 अक्तूबर की शाम बारूदी सुरंग फटने से सेना के एक लेफ्टिनेंट समेत दो जवान शहीद हो गए। सेना की पेट्रोलिंग टीम इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी तभी यह विस्फोट हुआ। विस्फोट में घायल दोनों जवानों को गंभीर अवस्था में सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.....
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पंपोर में केसर की खेती करने वाले किसानों का कहना है कि समय पर बारिश और अनुकूल मौसम से इस साल केसर की फसल का उत्पादन बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस साल उन्हें केसर की फसल से ज्यादा फायदा होने की उम्मीद है। इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। कश्मीर का केसर दुनिया में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इसकी वजह से भारत केसर उत्पादन में ईरान के बाद दुनिया में दूसरे स्थान पर है। कश्मीर घाटी में उगने वाले केसर की महक विदेशों में भी फैल गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.....
विज्ञापन
आयुक्त सचिव वन, पारिस्थितिकी व पर्यावरण संजीव वर्मा ने प्रतिष्ठित जंबू जू के मुख्य प्रवेशद्वार पर काम की धीमी गति पर ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी सेवाओं की निविदा सहित शेष निविदाएं जारी करें। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.....
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में स्कूल फीस रेगुलेशन के लिए एक कमेटी ने कश्मीर के एक प्रमुख निजी स्कूल के वित्तीय मामलों की जांच की मांग की है। प्रदेश प्रशासन से मामले की जांच के लिए एक स्वतंत्र प्राधिकरण नियुक्त करने के लिए कहा है। कमेटी फॉर फिक्सेशन एंड रेगुलेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल (एफएफआरस) ने भी अथॉरिटी से दो महीने के अंदर में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.....
मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने राजस्व विभाग की आपकी जमीन, आपकी निगरानी पहल को मजबूत बनाने के लिए आठ नवंबर तक सभी जिलों के राजस्व रिकॉर्ड को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं। इससे जनता अपने राजस्व दस्तावेजों को देखकर राजस्व कार्यालयों में जाने के बजाय ऑनलाइन शिकायतें दर्ज करवा सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.....