अमरनाथ यात्रा : आरामदेह हट्स की पहली बार ऑनलाइन बुकिंग
- एक कमरे में तीन बेड, 30 जून से ऑनलाइन शुरू होगी हट्स की बुकिंग
- एक हट में होंगे दो कमरे, हर कमरे में तीन बेड्स की व्यवस्था, टॉयलेट्स की सुविधा
- बिजली-पानी से लैस प्री-फैब्रीकेटड हट्स के भीतर नहीं होगा ठंड का असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरनाथ यात्रियों के लिए सभी जरूरी सुविधाओं से लैस हट्स की ऑनलाइन बुकिंग पहली बार शुरू होने जा रही है। अमरनाथ यात्रा के शुरू होने के ठीक तीन दिन पहले इन हट्स के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इन हट्स की बुकिंग की जा सकती है।
श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रा के दोनों मार्गों पर अलग-अलग जगहों पर प्री-फैब्रीकेटड हट्स बनाई जानी हैं। इन हट्स में यात्रियों को रहने के लिए दो कमरे होंगे और टॉयलेट्स की सुविधा मिलेगी। इससे पहले हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।
हालांकि श्राइन बोर्ड की ओर से पिछले साल से ये हट्स बनाई जा रही हैं, लेकिन यह पहली बार है जब इनकी ऑनलाइन बुकिंग का निर्णय लिया गया है। 30 जून 2016 से शुरू होने वाली बुकिंग 18 अगस्त तक चलेगी। बोर्ड की ओर से बालटाल, चंदनबाड़ी, शेषनाग, पंचतरणी, आदि में हट्स बनाई जाएंगी।
इस किराए में उपलब्ध होंगी ये हट्स
करीब 100 हट्स बनाई जानी हैं। अकेले बालटाल में ही 60 हट्स होंगी जिनमें 120 कमरे होंगे। प्रति हट के लिए 12,00 रुपए का शुल्क होगा और 60 रुपए गेटवे चार्ज के रूप में लिए जाएंगे। हट में तीन बेड होंगे। यात्रियों को विशेष रजाइयां, गद्दे व बेडशीट मुहैया कराए जाएंगे।
यदि किसी को अतिरिक्त बेड लेना है तो इसके लिए उसे 315 रुपए अतिरिक्त शुल्क देना होगा। दो से तीन लोगों के होने पर पूरी हट भी बुक कराई जा सकती है। इसके लिए 1260 रुपए शुल्क देना होगा। हट्स के आसपास सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम होंगे।