{"_id":"3671a8112b8d8eade3f64d7dfc290657","slug":"firing-by-pakistani-army-on-jammu-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने दिया करारा जवाब, पाक सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत ने दिया करारा जवाब, पाक सैनिक की मौत
जम्मू/पुंछ/हीरानगर/ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2013 06:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कराने के लिए शनिवार को 10 घंटों के भीतर दो बार सीज फायर तोड़ा। पाकिस्तान की ओर से सुबह पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर और शाम को हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घंटों गोलाबारी की।
विज्ञापन
इस फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान और एक ग्रामीण घायल हो गया। पाकिस्तान की ओर से रुक-रुककर कर गोलीबारी का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। पाकिस्तान इससे पहले भी जुलाई में छह बार सीज फायर उल्लंघन कर चुका है।
विज्ञापन
भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी सैनिक के मरने की खबर है। पुंछ के शाहपुर केरनी क्षेत्र में सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई फायरिंग पांच घंटे तक चली।
विज्ञापन
पाक सेना ने फायरिंग में आरपीजी, मोर्टार शैल और भारी मशीनगनों का भी इस्तेमाल किया। इसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। फायरिंग के कारण नियंत्रण रेखा के नजदीक बसे गांवों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि आतंकियों को घुसपैठ कराने के इरादे से पाक सेना ने यह फायरिंग की।
शाम सवा पांच बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव गोलीबारी से फिर दहल उठे। हीरानगर सेक्टर की कोठा पोस्ट पर हुई गोलाबारी का बीएसएफ के जवानों ने भी जवाब दिया।
बीएसएफ की 68 बटालियन का हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह सीमा पार से चलाई गई गोली से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलाबारी में एक ग्रामीण भी घायल हो गया।
बैट की सक्रियता बढ़ी
खुफिया रिपोर्टों के अनुसार पाक की बार्डर एक्शन टीम (बैट) एक बार फिर सक्रिय हो गई है। इस बार बैट आतंकियों की घुसपैठ कराने के प्रयास में है। बैट के सक्रिय होने के कारण मेंढर, पुंछ, उड़ी सेक्टर में सीमा पर चौकसी भी बढ़ा दी गई है।
जुलाई में सीजफायर उल्लंघन
2 जुलाई-- पुंछ सेक्टर में फायरिंग
6 जुलाई --पुंछ साबजियां सेक्टर में भारी फायरिंग
9 जुलाई--पुंछ में फायरिंग, नागरिक की मौत
12 जुलाई -- अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रामगढ़ सेक्टर में फायरिंग
20 जुलाई--हवेली पुंछ में की गई गोलीबारी
24 जुलाई-- मेंढर में फायरिंग