फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   firing by pakistan, indian soldier wounded

पाक ने फिर की फायरिंग, सेना का जवान घायल

Sun, 13 Jul 2014 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा/ श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा/ श्रीनगर Updated Sun, 13 Jul 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
firing by pakistan, indian soldier wounded

शनिवार को पाकिस्तान की ओर से सीज़फायर उल्लंघन की दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया गया। जम्मू संभाग के अरनिया सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवान मजदूरों से कंटीली झाड़ियों (सरकंडों) की सफाई करा रहे थे।

विज्ञापन


पाक रेंजरों ने इसका विरोध किया और सफाई का काम बंद कराने को कहा। हालांकि बीएसएफ ने विरोध अनसुना कर दिया। आसपास कुछ किसान भी खेतों में काम कर रहे थे। इस पर पाक रेंजरों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


सीमा पर मजदूरों की मौजूदगी के मद्देनजर किसी नुकसान की आशंका के चलते हालांकि, बीएसएफ ने पाक कार्रवाई का जवाब नहीं दिया। लेकिन किसानों और मजदूरों के वहां से चले जाने के बाद बीएसएफ ने भी मोर्चा संभाल लिया। इस बीच पाक रेंजरों ने फायरिंग बंद कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू के अरनिया और कुपवाड़ा के नौगाम में फायरिंग

firing by pakistan, indian soldier wounded

सीज फायर उल्लंघन की दूसरी घटना को पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर संभाग के जिला कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा से सटे नौगाम में अंजाम दिया। इस दौरान पाकिस्तानी फायरिंग में भारतीय सेना के लांसनायक आनंद कुमार घायल हो गए।

भारतीय जवानों ने भी पाक फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। घायल जवान को हेलीकाप्टर से सेना के बेस अस्पताल लिफ्ट किया गया। वहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

जवानों ने पाकिस्तानी सेना द्वारा फायर की गईं एके की 41 गोलियां और तीन यूबीजीएल भी बरामद किए। सैन्य अफसरों ने घुसपैठ कराने की मंशा से सीमा पार से फायरिंग किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed