फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   fire in train on jammu railway station

धुएं में खो गया रेलवे स्टेशन, चारों ओर मची अफरा-तफरी

Mon, 27 May 2013 05:27 PM IST
जम्मू/ब्यूरो
जम्मू/ब्यूरो Updated Mon, 27 May 2013 05:27 PM IST
विज्ञापन
fire in train on jammu railway station

जम्मू रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम को अहमदाबाद एक्सप्रेस के दो डिब्बों में आग लगने के बाद पूरे स्टेशन परिसर पर अफरा-तफरी मच गई। तेज हवाओं के साथ आग इतनी जल्दी फैली कि स्टेशन के चारों ओर धुएं के गुबार बन गए।

विज्ञापन


प्लेटफार्म पर यात्रियों में भगदड़ मच गई। किसी ने अपने बच्चे तो कोई अन्य सगे संबंधियों को लेकर सुरक्षित स्थान पर भागने लगा। कई यात्री अपना सामान लेकर भाग गए तो कुछ का वहीं पड़ा रहा।
विज्ञापन


धुएं की चपेट में स्टेशन परिसर के पूरी तरह से आ जाने से कुछ भी नहीं दिख रहा था। भागते समय यात्री एक-दूसरे पर गिरते चले गए। प्लेटफार्म पर इस कदर अंधेरा था कि पास खड़ा भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन के बाहर यात्रियों को अपनी तरफ भागता आता देख स्टेशन पर पहुंचने वाले अन्य यात्रियों में भी दहशत फैल गई। यात्री आग आग कहते हुए बाहर भाग रहे थे।

अहमदाबाद एक्सप्रेस के जम्मू मेल और आनंद बिहार के बीच रिजर्व लाइन पर खड़े होने से प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों को आग लगने के दौरान कुछ समझ नहीं आया।

तेज हवाओं का रुख भी प्लेटफार्म की ओर होने से धुआं तेजी से फैलता चला गया। इस बीच कई यात्री दहशत के कारण वहीं बैठ गए तो अधिकांश बाहर दौड़ने के लिए रास्ता ढूंढ़ रहे थे। यात्रियों ने मुंह पर रुमाल आदि बांधकर धुएं से बचाव किया।


ट्रेन के डिब्बों में आग के तेजी से फैलने के कारण बाहर पहुंचने के लिए प्लेटफार्म के दोनों मुख्य गेट यात्रियों से खचाखच भर गए। यात्रियों के बाहर दौड़ते हुए बाहर खड़े सुरक्षाकर्मियों में भी हड़कंप मच गया। रिजर्व लाइन पर आग लगे डिब्बों को आगे ले जाने के आधे घंटे बाद धुआं छंटा तो ही यात्री दोबारा प्लेटफार्म पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed