फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Fifty thousand cheated by the mother of the youth lodged in Rajori Jail

बारामुला: राजोरी जेल में बंद युवक को छुड़ाने के लिए वसूले 50 हजार, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 Apr 2022 03:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 27 Apr 2022 03:01 PM IST
सार

बुजुर्ग महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि ओल्ड टाउन की इकबाल कॉलोनी निवासी मोहम्मद शफी ने उसके बेटे शब्बीर अहमद की रिहाई के लिए पचास हजार की मांग की। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरेपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Fifty thousand cheated by the mother of the youth lodged in Rajori Jail
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजोरी जेल में बंद एक युवक को रिहा कराने के लिए 50 हजार रुपये लेने की महिला की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मोहम्मद शफी भट को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 50 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद भट को बारामुला की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 5 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 

विज्ञापन

हिरासत से रिहाई कराने के लिए पचास हजार रुपये की मांग की
बताया जाता है कि एक 80 वर्षीय विधवामहिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि ओल्ड टाउन की इकबाल कॉलोनी निवासी मोहम्मद शफी ने उसके बेटे शब्बीर अहमद की पुलिस हिरासत से रिहाई कराने के लिए पचास हजार रुपये की मांग की थी।

विज्ञापन

पुलिस ने विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया
शब्बीर को पुलिस ने सात जनवरी 2021 को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया था। वह वर्तमान में राजोरी जिला जेल में बंद है। महिला ने कहा कि मोहम्मद शफी ने पैसे लेने के बाद उसकी कोई मदद नहीं की, बाद में एक फर्जी चेक उसे सौंप दिया। चेक बाद में बाउंस हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सक्रिय है आरोपी
जालसाज मोहम्मद शफी भट सोशल मीडिया पर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में लोगों की मदद करने के नाम पर काफी सक्रिय रहता है। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि वह इस तरह के धोखे के शिकार होने से बचें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed