{"_id":"6799fc16-d262-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"extra-coaches-in-trains-for-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों के लिए जम्मू की ट्रेनों में लगे अतिरिक्त कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों के लिए जम्मू की ट्रेनों में लगे अतिरिक्त कोच
जम्मू ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2013 12:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने जम्मू से चलने वाली तीन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है।
इसके अलावा राजधानी और दुरंतो में भी आरएसी का कोटा बढ़ा दिया गया है। इस कोटे के बढ़ाए जाने से पचास फीसदी यात्रियों को अब इन दोनों ट्रेनों में बैठने की सीटें उपलब्ध हो पाएंगीं, जबकि सोने की सीटें कम हो जाएंगी।
जानकारी के अनुसार तीन ट्रेनों में अहमदाबाद एक्सप्रेस विशेष साप्ताहिक ट्रेन, विवेक एक्सप्रेस और अंडमान एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों में गर्मियों के दिनों में माता वैष्णो देवी और श्री अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होती है।
इस फैसले से रेलवे को मुनाफा भी अधिक होगा और लोगों को सीटें भी मिल सकेंगी। इसके अलावा राजधानी और दुरंतो में भी करीब दो सौ अतिरिक्त यात्रियों को लाभ होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इन दिनों ट्रेनों में काफी भीड़ है और लोगों को आरक्षण मिलना असंभव हो गया है। इमरजेंसी जाने वाले यात्रियों को तत्काल टिकट पर ही निर्भर होना पड़ रहा है, जिसके लिए भी काफी मारामारी है।