फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   crpf jawan shot himself in jammu

CRPF जवान ने खुद को गोली मारी

Thu, 26 Jun 2014 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 26 Jun 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
crpf jawan shot himself in jammu

सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कटड़ा में वीरवार को खुद को गोली मार ली। यह हादसा श्री माता वैष्णो देवी गुफा के नजदीक आधार शिविर में हुआ। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

विज्ञापन


खून से लथपथ हालत में जवान को कटड़ा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां जवान की हालत गंभीर देखते हुए उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जवान चंडीगढ़ के मोहाली जिले का रहने वाला है।

विज्ञापन

गोली की आवाज सुन सहमे श्रद्धालु

crpf jawan shot himself in jammu

जानकारी मुताबिक सीआरपीएफ की 6वीं बटालियन के कांस्टेबल सुरिंद्र सिंह ने वीरवार को वैष्णो देवी गुफा के नजदीक आधार शिविर में खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के जवान भी हरकत में आ गए और घटनास्थल पर पहुंचे। श्रद्धालु भी गोली की आवाज से सहम गए।

मौके पर पहुंचकर देखा तो सुरिंद्र सिंह ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर जख्मी कर लिया है। गोली पेट के निचले हिस्से में लगी, जिससे एबडोमन, लिवर और स्पिलिन में गंभीर जख्म हुए। अफरा-तफरी में जवान को कटड़ा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया है। यहां डाक्टरों ने घायल जवान का आपरेशन किया। जवान सुरिंद्र सिंह अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed