फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Three arrested with heroin

हेरोइन और टोकों के साथ तीन गिरफ्तार

Sun, 20 Mar 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 20 Mar 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with heroin
गिरफ्तार
पुलिस की अवतार टीम की कार्रवाई जारी है। रविवार को टीम ने तीन युवकों को हेरोइन और दो तेजधार टोकों के साथ दबोच लिया। पक्का डंगा पुलिस ने भी एक युवक को पकड़ कर उससे हेरोइन बरामद की है। पुलिस की अवतार टीम को वाहन चोरी करने वालों को पकड़ने के लिए बनाया गया है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई में अधिकतर नशा तस्करी वाले हत्थे चढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन


रविवार को शास्त्री नगर में गांधी के प्रोबेशनर डीएसपी इम्तियाज अहमद वाली टीम ने नाका लगाकर पंजाब नंबर की होंडा एकार्ड, पीबी 65डी 1918 को रोका। गतिविधियां संदिग्ध होने पर कार के चालक से दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन


चालक बाबर आरएस पुरा के चक मोहम्मदआर गांव का रहने वाला है। उसके साथ बैठे दो अन्य साथियों नई बस्ती के विपिन और रायपुर सतवारी के रोहित चौधरी को भी टीम ने दबोच लिया। पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी लेने पर इनके पास से दो तेजधार टोके भी बरामद किए गए। पक्का डंगा पुलिस ने भी एक युवक को आठ ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। पुलिस ने गली खिलौना में राजेश नायर को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से यह बरामद की गई। वहीं जहां पर जुआ खेलने वाले ऋतिक, सुशील, राकेश और निखिल को डेढ़ लाख रुपये के साथ जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।


नशीले इंजेक्शनों के साथ काबू
जम्मू। गंग्याल पुलिस ने भी परमंडल मोड़ के पास नाका लगाकर नशीले इंजेक्शनों के साथ एक युवक को पकड़ लिया। स्कूटी पर जा रहे डिगयाना के रहने वाले मनमोहन को पुलिस ने 700 से अधिक नशीले इंजेक्शनों के साथ पकड़ा। गंग्याल पुलिस ने एक युवक को गांजा के साथ भी बरामद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed