{"_id":"57380ca44f1c1bf915ac6ea6","slug":"punjab-police-arrest-wife-of-slain-kupwara-businessman-for-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाजायज़ संबंधों के चलते कारोबारी पति ने पत्नी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाजायज़ संबंधों के चलते कारोबारी पति ने पत्नी की हत्या
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 15 May 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
मर्डर
पंजाब के परजियां कलां बांध क्षेत्र में कुपवाड़ा के कारोबारी की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कारोबारी की पत्नी ने विवाहेत्तर संबंधों की खातिर साजिश के तहत अपने पति की हत्या करवा दी। पंजाब पुलिस की सात सदस्यीय टीम कुपवाड़ा से कारोबारी की पत्नी को गिरफ्तार कर साथ ले गई।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस ने बताया कि 9 अप्रैल को कुपवाड़ा निवासी मकसूद शाह का शव परजियां कलां बांध क्षेत्र से बरामद किया गया था। मकसूद कारोबार के सिलसिले में पंजाब के मलसियां गांव में किराए के मकान में रहता था।
विज्ञापन
शक के आधार पर जब उसके मोबाइल की काल डिटेल जांची गई तो उसके फोन से कुपवाड़ा के अब्दुल रशीद को पिछले एक महीने में 77 काल की गई थी। अब्दुल रशीद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या की सारी कहानी उगल दी।
विज्ञापन
अब्दुल रशीद ने बताया कि मकसूद शाह की पत्नी के साथ उसके नाजायज संबंध थे। दोनों ने मिलकर साजिश रची और मंजीत सिंह उर्फ मंदीप निवासी नकोदर और अमनदीप सिंह उर्फ अमना निवासी सखोत के साथ मिलकर मकसूद की हत्या कर दी। पुलिस ने अन्य तीन आरोपियाें को पहले ही हिरासत में लेकर हत्या के लिए इस्तेमाल में लाए गए हथियार को बरामद कर लिया था।