फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Guards were shot

गोली लगने से जेके बैंक के गार्ड की मौत

Sat, 19 Mar 2016 10:47 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 19 Mar 2016 10:47 AM IST
विज्ञापन
Guards were shot
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic

गोली लगने से जेके बैंक के एक सिक्योरिटी गार्ड की वीरवार को मौत हो गई। घटना दोपहर के समय हुई। पुलिस ने मामले में एक अन्य गार्ड को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

घटना श्रीनगर के पुराना शहर के हवाल इलाके में हुई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब यह घटना हुई, उस समय इलाके में स्थित इस्लामिया कालेज के पास के एटीएम में दो सुरक्षा गार्ड तैनात थे। इस दौरान एक गार्ड की 12 बोर की बंदूक से निकली गोली दूसरे गार्ड के सीने में जा लगी।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार शुरूआती जांच में यह पता नहीं लग पाया है कि गोली भूल चूक से चली या फिर  जानबूझ कर दागी गई। फिलहाल पुलिस ने दूसरे सुरक्षा गार्ड जावेद अहमद डार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हर पहलू पर जांच जारी है। बताया जाता है कि घटना के बाद सैदापुरा ईदगाह के रहने वाले घायल सुरक्षा गार्ड मोहम्मद अल्ताफ लाला को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफमेडिकल साइंसेज (स्किम्स) ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed