{"_id":"56eae9634f1c1ba7258b4608","slug":"guards-were-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से जेके बैंक के गार्ड की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली लगने से जेके बैंक के गार्ड की मौत
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 19 Mar 2016 10:47 AM IST
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
गोली लगने से जेके बैंक के एक सिक्योरिटी गार्ड की वीरवार को मौत हो गई। घटना दोपहर के समय हुई। पुलिस ने मामले में एक अन्य गार्ड को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना श्रीनगर के पुराना शहर के हवाल इलाके में हुई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब यह घटना हुई, उस समय इलाके में स्थित इस्लामिया कालेज के पास के एटीएम में दो सुरक्षा गार्ड तैनात थे। इस दौरान एक गार्ड की 12 बोर की बंदूक से निकली गोली दूसरे गार्ड के सीने में जा लगी।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार शुरूआती जांच में यह पता नहीं लग पाया है कि गोली भूल चूक से चली या फिर जानबूझ कर दागी गई। फिलहाल पुलिस ने दूसरे सुरक्षा गार्ड जावेद अहमद डार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हर पहलू पर जांच जारी है। बताया जाता है कि घटना के बाद सैदापुरा ईदगाह के रहने वाले घायल सुरक्षा गार्ड मोहम्मद अल्ताफ लाला को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफमेडिकल साइंसेज (स्किम्स) ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।