फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   factory gutted in fire in kathua

फैक्ट्री में भड़की आग, ट्रक राख

Sat, 07 May 2016 03:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ Updated Sat, 07 May 2016 03:51 PM IST
विज्ञापन
factory gutted in fire in kathua
कठुआ नेशनल हाईवे से सटी एक फैक्ट्री में शुक्रवार को दोपहर बाद लगी आग ने भीषण रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने पूरे इलाके को चपेट में ले लिया। आग से फैक्ट्री में रखा सारा सामान, आरा और एक ट्रक पूरी तरह से नष्ट हो गए।
विज्ञापन


दोपहर चार बजे लगी आग पर काबू पाने के लिए कठुआ और हीरानगर से फायर टेंडर भेजे गए, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि देर रात तक काबू पाने का काम जारी रहा। इस सीजन की सबसे बड़ी आग की घटना में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन


दोपहर चार बजे के लगभग अग्निशमन विभाग को सूचना मिली कि बगियाल मोड़ से सटी एक फैक्ट्री के साथ साथ लकड़ी के आरे में आग भड़क गई है। फौरन फायर टेंडर को मौके पर भेज दिया गया। आग की लपटों ने जल्द ही पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल अमले को हीरानगर से भी फायर टेंडर बुलाना पड़ा। आग पर काबू पाने का काम तेजी से शुरू किया गया लेकिन आग ने जल्द ही आरे में खड़े तीन वाहनों की ओर बढ़ना शुरू कर दिया। मौके से दो वाहनों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तीसरे वाहन को निकालते समय हुए एक धमाके के बाद आग ने ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।

कुछ ही देर में ट्रक धू धू कर जल उठा। उधर, फैक्ट्री के कमरों में भी आग ने भयंकर रूप ले लिया। दमकल अमले के लिए आग पर काबू पाना मशक्कत भरा काम रहा। रात आठ बजे तक ही फायर टेंडर चार-चार बार पानी भरकर घटनास्थल पर रवाना हुए।


देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। अग्निशमन विभाग के अनुसार आग का मुख्य कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि उक्त फैक्ट्री में पिछले साल भी आग भड़कने से नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed